Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची : बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी सुप्रियो मजुमदार ने की खुदकुशी, 5 पन्ने के सुसाइड नोट में रामगढ़ पुलिस पर लगाया आरोप

0 379

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सुप्रियो मजुमदार बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। 20/08/2023 को रांची में अनंतपुर स्ट्रीट 4, थाना- चुटिया अंतर्गत अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पांच पन्ने के अपने सुसाइड नोट में उन्होंने बताया कि कैसे पांच साल पहले रामगढ़ में टैंकर लोन देने में बैंक के कुछ अधिकारियों ने कैसे धोखाधड़ी की। फ्रॉड लोन की जांच सीबीआई ने शुरू की और सुप्रियो से भी पूछताछ हुई। पर सारे साक्ष्य देखने के बाद सीबीआई ने सुप्रियो को क्लीन चिट दे दिया और वो गवाह बन गए।

- Advertisement -

Ranchi suicide

लेकिन इसके बाद बैंक के बाकी अधिकारी जो उस वक़्त ब्रांच मैनेजर और क्रेडिट हेड थे उनके खिलाफ जांच जारी रही। इस बीच एक ग्राहक ने रामगढ़ पुलिस के पास लोन न देने का केस दर्ज करवाया। ऐसे ही मामले की सीबीआई जांच चलते रहने पर भी रामगढ़ पुलिस सुप्रियो को जांच के नाम पर तंग करने लगी। महीनों तक पुलिस के हरासमेंट के बाद सुप्रियो ने इस बेवजह की परेशानी और प्रताड़ना से तंग आकर जान देना ज़्यादा मुनासिब समझा। सुप्रियो की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के अलावा बैंक ऑफ इंडिया से ही रिटायर्ड पिता और बहन हैं.

Report By :- ANJALI TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309