Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

क्या है कांग्रेस आलाकमान के दिल में झारखंड के लिए ? गठबंधन तोड़ कर कहीं 81 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तो नही बन रही है रणनीति

0 344

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

Congress party screening of potential candidates. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी संभावित उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर रही है. इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि पार्टी प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग क्यों कर रही है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गठित तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने राज्य की 81 विधानसभा सीट पर संभावित उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में सवाल यह उठने लगे हैं कि झारखंड में जब कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक के तहत चुनाव लड़ना है. प्रदेश प्रभारी पूर्व में 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा भी जता चुके हैं. ऐसे में 81 विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने को इच्छुक कांग्रेसजनों से आवेदन क्यों मंगाए जा रहे हैं?

- Advertisement -

ANI on X: "CPP chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, and party leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra show victory signs. (Source AICC) https://t.co/uO8YPVMscH" / X

कांग्रेस आलाकमान के मन में कुछ और भी चल रहा है? क्या गठबंधन नहीं बन पाने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखकर कांग्रेस वैकल्पिक तैयारी को मुकम्मल करना चाहती है या फिर अपने सभी 81 विधानसभा सीट से आवेदन मंगाकर कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों के उत्साह को बनाये रखने के लिए उनकी स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की है? ये तमाम प्रश्न हैं. जिसका जवाब जानने की कोशिश ईटीवी भारत ने की.

कहीं गठबंधन नहीं हो पाने की स्थिति की तैयारी तो नहीं?

झारखंड में बंट गईं I.N.D.I.A की सीटें! आधी तो कांग्रेस ही ले गई; देखिए JMM- RJD-CPI को क्या मिला? - INDI Alliance seat sharing in Jharkhand Congress Hemant Soren JMM Lalu Yadav RJD

वर्तमान में झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के साथ महागठबंधन में हैं. 2019 में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 07 सीटें मिली थीं. इस बार झामुमो 2019 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुका है तो कांग्रेस 33 और राजद 22 सीटों की दावेदारी कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू, इससे इनकार भी नहीं करते. जगदीश साहू कहते भी हैं कि अगर दुर्भाग्य से भी गठबंधन नहीं बन पाता है तो अचानक कोई परेशानी न हो इसलिए कांग्रेस सभी 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है.

‘बार्गेनिंग के लिए कांग्रेस 81 सीटों पर उम्मीदवारी चयन की प्रक्रिया शुरू की है’

11 अप्रैल को भाजपा का रांची में प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का दावा- 32 हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब - Jharkhand BJPs core team meeting for preparation of ...

कांग्रेस द्वारा राज्य की सभी 81 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू करने पर भाजपा से राज्यसभा सांसद ने कटाक्ष किया है. राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कहते हैं कि कांग्रेस के डीएनए में बार्गेनिंग है. झारखंड निर्माण के आंदोलन के दौरान भी इन लोगों ने आंदोलन को खरीदने बेचने का काम किया था. इसलिए कांग्रेस ने यह कवायद शुरू की है ताकि अपने सहयोगी दलों को बार्गेन कर सके.

हमारी कवायद से गठबंधन को भी होगा लाभ- कांग्रेस

Congress leader Rakesh Sinha retaliated on General VK Singh's statements, know what he said ann | Jharkhand: जनरल वीके सिंह पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का पलटवार, कहा- 'पिछले 9 सालों में

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कहते हैं कि गठबंधन नहीं होने की स्थिति की बात कहते हों लेकिन झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा इससे इत्तेफाक नहीं रखते. वे कहते हैं कि हमारी 81 विधानसभा सीट पर चुनावी तैयारी का लाभ सहयोगी दलों को भी मिलेगा. लेकिन इस बात का जवाब उनके पास भी नहीं कि सहयोगी दलों को सहयोग करने के लिए 81 विधानसभा सीट के लिए आवेदन मांगने और फिर उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग की जरूरत क्या है. उन्होंने भाजपा राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बार्गेनिंग की राजनीति भाजपा करती है. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आजसू को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था. अब जदयू और लोजपा से बार्गेनिंग के लिए उन्हें तैयार रहना है.

क्या कहते हैं कांग्रेस की राजनीति के जानकार

हेमंत सोरेन की वापसी के बाद BJP के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव कितना मुश्किल हो गया है? - bjp marandi to face tough challenges from hemant soren in jharkhand assembly election 2024

झारखंड कांग्रेस की राजनीति को बेहद करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र सिंह कहते हैं कि कांग्रेस के सभी 81 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन के लिए आवेदन मांगने के पीछे की वजह कई है. पहला तो यह कि किसी भी आपात समय में पार्टी को अपना हर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार रहे, इसकी यह कवायद है. इसके साथ साथ जिन जिन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के सहयोगी दलों को चुनाव लड़ना है, वहां का संगठन भी उत्साहित रहे, एक्टिव रहे यह भी एक वजह हो सकता है. वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र सिंह कहते हैं कि इन कवायदों की वजह से नुकसान यह हो सकता है कि जहां जहां से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उम्मीदार बनने के लिए उत्साह दिखाया है. वह सीट गठबंधन में सहयोगी दल के खाते में चले जाने से ठीक चुनाव के समय वे हतोत्साहित न हो जाये.

Report By :- SURBHI SINHA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309