Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

उग्रवादी समझकर कार का पीछा कर रहे थे DSP रामनारायण चौधरी, जांच में निकले बकरी चोर

0 346

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक कार में उग्रवादियों के घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पिपरवार पुलिस और खलारी डीएसपी कार का पीछा कर रहे थे। बमने डिहवाटोली मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि सभी फरार लोग बकरी चोर हैं। गौरतलब है कि पिपरवार पुलिस को ब्लू रंग की फोर्ड कार में उग्रवादियों के घूमने की सूचना मिली थी। पिपरवार पुलिस कार का पीछा करते हुए रांची जिले में घुसी, जहां मदद के लिए खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी को सूचना दी गई। 

Goat thief's arrest triggers pitched battled in Rajasthan, 9 cops injured  in stone pelting

- Advertisement -

डीएसपी भी कर रहे थे पीछा
डीएसपी भी दल बल के साथ कार का पीछा करने लगे, बुढ़मू थाना क्षेत्र के बामने डिहवाटोली मोड़ के पास कार पलट गई। वहीं कार में सवार लोग जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा छानबीन में पता चला कार में सवार लोग उग्रवादी नहीं बल्कि बकरी चोर थे जो काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है।

Report By :- PRITI CHOUDHRY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309