ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के घर ED रेड : डेढ़ करोड़ मिले, नोट गिनने की 3 मशीनें मंगवाई गई, 7 ठिकानों पर छापेमारी जारी
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। आज डोरंडा इलाके में रहने वाले कॉन्ट्रैक्टर राजीव कुमार सिंह के ठिकाने पर भी रेड पड़ी है। छापेमारी में ED ने ठेकेदार राजीव कुमार सिंह से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कैश हेराफेरी में उसके जरिए 10 करोड़ से ज्यादा की रकम उड़ाई गई थी।यह छापेमारी सुबह पांच बजे से ही चल रही है। इस छापेमारी के दायरे में बिल्डर और कॉन्ट्रैक्टर आए हैं।
वीरेंद्र राम मामले में ईडी ने 6 मई को रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था।
- Advertisement -
एक दिन पहले मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए कैश मिले थे। आज एक बार फिर ED रांची के सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
सात जगहों पर छापेमारी जारी
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह से ED कार्रवाई में लगी हुई है। छापेमारी की यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग सात जगहों पर चल रही है। जिन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, वह सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां है। इसके अतिरिक्त कई दूसरे जगहों पर भी छापेमारी चल रही है।
6 दिन की रिमांड पर मंत्री का PS, उसका सर्वेंट:रांची में कल ईडी की रेड में मिले थे 35 करोड़ कैश, ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम 6 दिन की ईडी रिमांड पर रहेंगे। कल देर रात पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद आज सुबह उन्हें एजेंसी ने विशेष कोर्ट में पेश किया। ईडी की ओर से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी गई थी, कोर्ट ने 6 दिन की मंजूरी दी है। कल से पूछताछ शुरू होगी।
बता दें कि रविवार सुबह संजीव लाल के घर समेत 6 जगहों पर ईडी ने रेड की, जो सोमवार देर रात तक चली। दिनभर की जांच के बाद ED ने कुल 35.23 करोड़ रुपए कैश और ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर बरामद किए। आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 31.20 करोड़ और बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से 2.93 करोड़ रुपए मिले थे।
संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम को देर रात ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
सुबह 6.30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
ED ने सोमवार की सुबह तकरीबन 6.30 बजे अधिकारियों ने एक साथ नौ जगहों पर छापेमारी करने पहुंची। जिसमें चंपई सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह, इंजीनियर कुलदीप सिंह, इंजीनियर विकास कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।
टीम ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम ने हरमू रोड स्थित सर सैयद रेसिडेंसी के ब्लॉक बी के फ्लैट नंबर 1A पहुंची। यहां से जांच की शुरुआत की। टीम को यहीं सबसे अधिक कैश मिले। वहीं दूसरा कैस बिल्डर मुन्ना सिंह ने पीपी कंपाउंड स्थित आवास में मिला। इसके अतिरिक्त अन्य जगहों से केवल कई तरह के दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी रात के लगभग 11.30 बजे तक चली।
एडिशनल ज्वाइंट डायरेक्टर पहुंचे रांची
कैस बरामदगी की सूचना के बाद देर शाम ED के एडिशनल जॉइंट डायरेक्टर कपिल राज रांची पहुंचे। वे दिल्ली से रांची आए। इसके बाद उन्होंने जहांगीर के फ्लैट पहुंच कर विभाग के अधिकारियों से पैसे की बरामदगी की जानकारी ली। जहांगीर के अलावा मंत्री के पीएस संजीव लाल, बिल्डर मुन्ना सिंह सहित अन्य के ठिकाने पर भी उन्होंने दौरा किया।
ऐसे तैयार हुआ छापेमारी का ग्राउंड
सोमवार को हुई छापेमारी के पीछे का तार ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़ा हुआ है। वीरेंद्र राम को टेंडर घोटाले में पिछले साल 23 फरवरी को ED ने गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में है।
जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि वीरेंद्र ने टेंडर कमीशन के माध्यम से करीब 125 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। बाद में उसके पांच सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था और उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी। यहीं से तार जोड़ते हुए EDटीम ने छापेमारी की और करोड़ों रुपए बरामद किए हैं।
ट्रांसफर के लिए राजेश ठाकुर के नाम की पैरवी
छापेमारी के दौरान फ्लैट से कई डॉक्यूमेंट मिले। ये ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े हैं। आवास से मिले दस्तावेज में ट्रांसफर पोस्टिंग कराने को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र है। ED को जो लिस्ट मिला उसमें 23 जून 2023 का तारीख लिखा है। इसमें लिखा है कि बीडीओ शालिनी खलखो कटकमदाग इन्हें हटाकर हजारीबाग से दूर कहीं भेजा जाए।
इसके नीचे में श्री राजेश ठाकुर पीसीसी लिखा है। ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट में महेश्वरी प्रसाद यादव बीडीओ पोडैयाहाट जिला गोड्डा को यथावत रखना है। एजाज आलम 585/20 पूर्णिया, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा का सेवा ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त, बीडीओ सरैयाहाट जिला दुमका के पद पर करना है।
फुलेश्वर मुर्मू सेकंड बैच बीडीओ जरमुंडी ( तीन अगस्त 2020 से)अपेक्षा बीडीओ गोड्डा सदर जिला गोड्डा, गृह जिला देवघर करना है। बीडीओ देवीपुर जिला देवघर के पद पर किसी ओबीसी, एसटी, एससी को करना है, जैसे शब्द लिखे हैं।
Report By :- SONAL SINGH / KRITI PANDEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI