Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खाकी हुई शर्मसार : UP की महिला से बिहार के थाने में रेप, 8 दिन तक महिला फरियादी के जिस्म को नोचता रहा दरोगा, पति को खोजने आई थी पीड़िता

0 744

NEWS DESK, NATION EXPRESS, किशनगंज (BIHAR)

वारदात के बाद से आरोपी थानेदार नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज कुमार यादव दोनो फरार 

एसपी एनामुल हक ने बताया कि आरोपी दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है

बिहार में एक बार फिर से खाकी यानी पुलिस की वर्दी पर दाग लगे हैं. मामला किशनगंज जिला से जुड़ा है जहां एक थानेदार 8 दिन तक महिला फरियादी के जिस्म को नोचता रहा और उसे पुलिसिया वर्दी का धौंस भी दिखाता रहा. रसिक मिजाज पुलिसवाला टेढ़ागाछ का थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला है जिसके खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है.

- Advertisement -

पीड़िता यूपी की है. इस महिला को 8 दिनों तक बंधक बनाकर उसका बलात्कार किया गया और कुकर्म में थानेदार का मददगार बना इलाके का मुखिया. रेप के बाद दोनों ने महिला से दो लाख रुपये लिये और थाना से छोड़. दरअसल यूपी निवासी एक महिला की शादी स्थानीय टेढ़ागाछ प्रखण्ड के डाक पोखर पंचायत स्थित मटियारी गांव के युवक मुन्नवर से हुई थी. महिला अपने पति को खोजने टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी. इस दौरान थानाध्यक्ष की नीयत महिला पर बिगड़ गई.

थानेदार ने उस महिला पति को खोज देने के नाम पर डाक पोखर पंचायत के मुखिया जो थानेदार का मित्र भी है को थाने पर बुलाया और गुपचुप बात की. महिला से दोनों ने पति को खोज कर ला देने की बात कही. इस दौरान पति से मिलाने के नाम पर 8 दिनों तक थानेदार ने अपने थाना स्थित आवास पर रखकर घर का काम भी कराया साथ ही उस महिला का शारीरिक शोषण (बलात्कार) की घटना को भी अंजाम दिया जिसमें उसका साथ स्थानीय मुखिया मित्र ने भी दिया और उसने भी महिला के साथ रेप किया. थानाध्यक्ष ने डरा धमका कर उससे दो लाख रुपये भी वसूले और धमकी देकर पति के साथ छोड़ा कि यदि मामले की जानकारी किसी को दोगी तो तुम्हारे ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा.

रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने 8 दिन तक महिला को बंधक बनाकर किया रेप, दो लाख  रुपये लेकर छोड़ा

थानेदार की धमकी से महिला घबरा गई. यौन शोषण का शिकार हुई महिला हिम्मत जुटाकर पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और यहां पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने जांच की और जांच में मामला सही पाया गया.

एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर हुआ तबादला | Transfer of many police  officers in Kishanganj, Transferred on the instructions of SP Dr. Enamul  Haque Menganu - Dainik Bhaskar

किशनगंज के एसपी एनामुल हक ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. उक्त कांड में 343, 376b , 384 , 385 ,34 के तहत केस किया गया है. एसपी ने बताया कि मामले में एक महीने के भीतर चार्जशीट सबमिट किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Report By :- NEHA PANDEY, STATE HEAD, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309