रमज़ान में भी खुलेआम घूम रहा हैं शैतान ! तलहा ने रांची के होटल में नबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी रांची के एक होटल में एक नबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला संज्ञान में आते ही लोअर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -
पार्टी करने के बाद ले गया होटल
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बार में तीन लड़के और दो लड़कियां पार्टी करने के लिए गई थी. लौटने के दौरान लालपुर चौक के पास एक लड़के का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसके दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले कर चले गए. वहीं नबालिग लड़की को आरोपी ने घर छोड़ देने के बहाने एक होटल ले गया और शुक्रवार की रात उसके साथ होटल के कमरे में जबरदस्ती की. मामला शनिवार को पुलिस के संज्ञान में तब आया जब नाबालिग थाना पहुंची.
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही रांची के तीन थाने लोअर बाजार, लालपुर और सदर की पुलिस एक्टिव हुई. नबालिग के बयान के आधार पर होटल का सीसीटीवी खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग को रात में होटल में ले गया आरोपी
शनिवार देर रात आरोपी नाबालिग लड़की को मेन रोड स्थित एक होटल में लेकर चले गए। रात दो से करीब चार बजे भोर तक दोनों उसी होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है। पुलिस जब होटल में पहुंची तो पता चला कि तो आरोपी के होटल में आने की इंट्री तक नहीं की गई थी। पुलिस की टीम ने जब होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दोनों के होटल में आने और जाने की जानकारी मिली। रविवार को जब नाबालिग लड़की ने आरोपी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
जेल भेजा गया आरोपी को
लोअर थाने में नबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था. मामले में पीड़िता के बयान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है- दयानंद कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी
Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI