Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश : असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस, तनाव का माहौल, पूरा इलाका छावनी मे तब्दील

0 574

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

गुमला में शिव मंदिर में मांस के टुकड़े फेके गये। इस घटना के बाद बवाल मचा है। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मांस फेकने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस मांस फेकने वाले लोगों का पता लगा रही है। घटना शहर से 10 किमी दूर घटी है। लोहरदगा मार्ग पर टोटो प्रखंड में शिव मंदिर है इसी मंदिर में मांस के टुकड़े फेंके गये हैंम। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रतिबंधित मांस हैं, इलाके का माहौल खराब करने के उद्देश्य से यह फेंका गया है। घटना की सूचना पर गुमला के कई अधिकारी और पुलिस फोर्स गांव पहुंची है।

थाना प्रभारी ने हटाए मांस के टुकड़े

- Advertisement -

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मंदिर में फेंके गये मांस के टुकड़े को परिषर से हटाकर बाहर किया। इस दौरान लोग लगातार कार्रवाई की मांग करते नजर आये। थाना प्रभारी ने ही लोगों की मदद से मंदिर को धोया। स्थानीय लोगों ने गुमला और रांची मार्ग को जाम कर दिया था । पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। सड़क के बीच में बेरिकेडिंग लगा दी गयी थी। गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामला शांत कराने में समाज के वरिष्ठ लोगों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने भरोसा दिया कि जल्द से जल्द ऐसी हरकत करने वालों को पता लगाकर उन्हें सजा दी जायेगी।

सावन की सोमवारी में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे भक्त
सावन की सोमवारी के दौरान जब लोग मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे तो मंदिर परिसर में मांस फेंका देख आक्रोशित हो गये। यह खबर इलाके में जंगल की आंग की तरफ फैली और मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी। घटना की सूचना गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों को शांत किया। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा

इधर जाम में दर्जनों वाहन फंस गई है।सबसे ज्यादा परेशानी बस में सफर कर रहे लोगों को हो रही है. वहीं, 15 अगस्त की तैयारी को लेकर लगे स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने जाने में दिक्कत हुई। समाचार लिखे तक लोग सड़क पर बैठे हुए थे।स्थानीय लोगों ने इस मामले में एक लिखित आवेदन थाना प्रभारी को सौंपा है, जिसमें टोटो शिव मंदिर में घटित घटना की जानकारी दी गई है. साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।

Report By :- GARIMA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309