Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आसमान में रॉकेट और मिसाइलों की जंग, सड़कों पर अरब और यहूदियों में संघर्ष

0 706

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यरूशलम

अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड में इस्राइली पुलिस और फलस्तीनियों के बीच शुरू झड़पों के बाद इस्राइल के लिए अब दो मोर्चों पर संघर्ष छिड़ गया है। एक तरफ, हमास द्वारा इस्राइली शहरों को रॉकेट से निशाना बनाने व इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के चलते आसमान पर मिसाइलों की जंग जारी है। वहीं, इस्राइल के कई शहरों और कस्बों में अरब और यहूदियों के बीच हिंसा और भड़क उठी है।

इन हमलों के चलते सोमवार से अब तक 16 बच्चों समेत 67 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो गई है जबकि हमास द्वारा दागे गए रॉकेटों से इस्राइल में पांच साल के लड़के और एक सैनिक समेत 7 लोग मारे गए। दोनों तरफ की जंग में अब तक 73 की मौत हुई है।

- Advertisement -

यरूशलम में तनाव के बाद गाजा और इजराइल के बीच हवाई हमले -उधर, इस्राइली शहरों में यहूदियों और अरबों के बीच सड़कों पर दंगे शुरू हो गए हैं। इस दौरान बैट यम, एकर, तमरा और लॉड में यहूदियों ने अरब समुदाय के लोगों की कारों और दुकानों को जला डाला तो अरब नागरिकों ने यहूदियों के दफ्तरों, होटलों और वाहनों को फूंक डाला। बैट यम में दर्जनों यहूदियों ने मिलकर एक अरब शख्स को लातों से पीटकर मार डाला।

पुलिस ने देश भर में 374 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में अराजकता को देखते हुए आपात कैबिनेट बैठक बुलाई और जरूरत के मुताबिक पुलिस को कर्फ्यू लागू के अधिकार दिए।

इज़राइली पुलिस के साथ झड़प में 153 फलस्तीनी घायल | SamayLiveअंदर-बाहर के शत्रुओं से निपटने में पूरी ताकत झोंकेंगे : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में फैली हिंसा को देखते हुए बृहस्पतिवार को कहा है कि दंगा प्रभावित शहरों में पुलिस की मदद के लिए सेना भेजने पर विचार जारी है।

उन्होंने हमलों को अराजकता बताते हुए कहा, अरब और यहूदी उपद्रवियों का एक-दूसरे को मारना ठीक नहीं। नेतन्याहू ने कहा, उनकी सरकार इस्राइल को बाहर के दुश्मनों और देश के भीतर के दंगाइयों से बचाने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगी।

हमास के 10 शीर्ष कट्टरपंथी नेताओं की मौत, गाजा में कई इमारतें जमींदोज
इस्राइली सेना ने दावा किया कि इस्लामी चरमपंथी समूह हमास ने गाजा पट्टी क्षेत्र से बुधवार देर रात तक 1,000 रॉकेट कई शहरों पर दागे हैं। जवाब में किए गए कई हवाई हमलों में 10 शीर्ष कट्टरपंथी नेताओं समेत कई लड़ाके मारे गए हैं।

इन हमलों में गाजा क्षेत्र की कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। जबकि इसके बावजूद हमास ने पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए और उसने इस्राइली शहरों को निशाना बनाया।

Israel Police Clash Palestinian Protesters - इस्राइल-फलीस्तीन: संघर्ष में  नौ बच्चों समेत 20 की मौत, 153 घायल - Amar Ujala Hindi News Liveरमजान के आखिरी दिन गाजा में वीरानी
गाजा सिटी में रमजान के आखिरी दिन भी लोग अपने घरों के भीतर ही सिमटे रहे। गाजा सिटी से रिश्तेदारों समेत भागकर मध्य गाजा में आए 44 वर्षीय जेयाद खत्ताब ने कहा, न तो कहीं भाग सकते हैं और न ही कहीं छुपा जा सकता है। बृहस्पतिवार को भी गाजा के पास दक्षिणी समुदायों में जनजीवन ठप रहा।

संघर्ष विराम की कोशिशें जारी, प्रगति के संकेत नहीं
संयुक्त राष्ट्र और मिस्र के अधिकारियों ने कहा है कि संघर्ष विराम की कोशिशें चल रही हैं लेकिन इसमें प्रगति के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार देर रात पीएम नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल को हमले और तेज करने का अधिकार मिल गया है। यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने आबादी वाले इलाकों में ‘अंधाधुंध रॉकेट दागे’ जाने की निंदा करते हुए इस्राइल से संयम बरतने की अपील की है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस्राइल के अपनी रक्षा करने के अधिकार का समर्थन किया है। जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पीएम नेतन्याहू से इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर चर्चा कर जल्द शांति की उम्मीद जताई।

Report By :- न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यरूशलम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309