Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शहर में आज से ही बढ़ेगी सख्ती, चाैक-चाैराहाें और बाजार में एक हजार पुलिस तैनात

0 513

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सरकार ने कोराेना संक्रमण की चेन ताेड़ने के लिए 16 मई से सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है, लेकिन रांची जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान बेवजह सड़क पर निकलने वालाें के खिलाफ सख्ती करने की तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार काे ईद और अक्षय तृतीय हाेने की वजह से सड़कों पर लाेग न निकलें, इसलिए सभी चाैक-चाैराहाें पर पुलिस बल काे तैनात कर दिया गया है।

रीब एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों काे विभिन्न चाैक-चाैराहाें और हाट-बाजारों में तैनात किया गया है। शुक्रवार से सड़कों पर बिना वजह घूमते पकड़े जाने पर पुलिस जुर्माना वसूलने के साथ ही केस भी दर्ज करेगी। इधर, डीसी छवि रंजन ने रांची के लाेगाें से घर में ही रहकर ईद और अक्षय तृतीया मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी धार्मिक स्थलों के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन और सामाजिक दूरी का पालन करके प्रशासन काे ईदी दें।

- Advertisement -

Report By :- MANISHA KUMAI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309