Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सिपाही के प्यार में पागल हुई ASI मैडम : चुनाव ड्यूटी के बाद दोनों हुए फरार, IG ने किया सस्पेंड

0 5,478

NATIONAL DESK, NATIONAL DESK,  ग्वालियर (मध्यप्रदेश)

आईजी ऑफिस में पदस्थ महिला एएसआई निशा जैन और सिपाही अखंड प्रताप सिंह यादव साथ में लापता हो गए।

दोनों मतदान के अगले दिन ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से निकले थे

महिला एएसआई के स्वजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों को खबर मिली है कि दोनों ने आर्य समाज से शादी कर ली है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। सात मई को ग्वालियर में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग थी। इस दौरान आईजी ऑफिस में पदस्थ एक महिला एएसआई और कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगी थी। दोनों ने ड्यूटी की लेकिन आठ मई को दोनों चुनाव ड्यूटी के बाद आईजी ऑफिस काम पर नहीं आए। इसे लेकर दोनों ने कोई सूचना भी नहीं दी। इसके बाद महिला एएसआई और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों का अफेयर चल रहा था और दिल्ली में जाकर शादी रचा ली है। 

- Advertisement -

महिला दारोगा ने सिपाही के प्यार में पार की हदें, IG साहब को मिली जानकारी तो  'कतरा पर'; जानें पूरा मामला - gwalior news mp police lady asi ran away with  constable

एएसआई के परिजानों ने की पुलिस में शिकायत

दरअसल, आठ मई को एएसआई ने अपने घर से लापाता हुई थी। इसके बाद घरवालों को कोई सूचना नहीं दी। दोनों ड्यूटी के नाम पर घर से निकले थे। इसके बाद महिला एएसआई के परिजनों ने कंपू थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। महिला एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना भी शिकायत की है। उनलोगों ने बताया कि हमारी बेटी और कॉन्स्टेबल के बीच में प्रेम प्रसंग था। कॉन्स्टेबल दूसरी जाति का है इसलिए हम शादी के लिए तैयार नहीं थे।

Indian Army girl Images • Taniya Yadav Army Girl🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@1031163947)  on ShareChat

दोनों सस्पेंड

वहीं, ग्वालियर आईजी सुधीर सक्सेना ने कहा कि हमें शिकायत मिली है। दोनों को बिना बताए ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सस्पेंड कर दिया गया है। हमें खबर है कि दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। दोनों व्यस्क हैं तो अपना फैसला खुद ले सकते हैं। महिला एएसआई अपने परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। दोनों बिना बताए गायब हुए हैं। 13 मई को सूचना दी है कि हमने दिल्ली में शादी कर ली है। आईजी ने कहा कि अब दोनों सामने आएं और गुमशुदगी की जांच के दौरान सारे साक्ष्य प्रस्तुत करें। इसके बाद थाने स्तर पर सारी चीजें हो जाएंगी। आईजी सुधीर सक्सेना ने कहा कि वे दोनों आठ और नौ मई को बिना मुझे बताए लापता हो गए। इसकी जानकारी मेरे ऑफिस को भी नहीं थी। इसकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड करने के बाद दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।

ग्वालियर में चुनाव ड्यूटी के बाद महिला एएसआई व कांस्टेबल गायब, दोनों  सस्पेंड, दिल्ली में रचाई शादी - Gwalior asi and constable missing

पांच साल से है दोनों की पोस्टिंग

दरअसल, ग्वालियर आईजी ऑफिस में एएसआई निशा जैन और कॉन्स्टेबल अखंड प्रताप सिंह यादव की पोस्टिंग पांच साल से हैं। जाति अलग होने की वजह से निशा की मां अखंड के साथ शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसके कारण दोनों की शादी नहीं हो रही थी। इसके बाद एएसआई और कॉन्स्टेबल ने भागकर शादी की है।

Report By :- SUSHMITA SINGH, NATIONAL DESK, NATIONAL DESK,  ग्वालियर (मध्यप्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309