Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लॉकडाउन में पैसे की कमी होने से कॉलेज की लड़कियां कर रही थी देह व्यापार का धंधा

0 793

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

बाहर मसाज पार्लर का बोर्ड, अंदर चला रहा था देह व्यापार का धंधा; अंदर घुसते ही चौंकी टीम

दिल्ली में लड़कियां दूर-दूर से पढ़ने आती हैं लेकिन दिल्ली आकर वह पढ़ना तो भूल ही जाती हैं.

सूत्रों की मानें तो दिल्ली के बड़े कालेज की ऐसी लड़कियां जिनका यहाँ दिल्ली में जानकार नहीं है वह बड़ी आसानी से देह व्यापार में पड़ रही हैं.

नोएडा पुलिस ( Noida Police) ने ब्यूटी पॉर्लर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने के आरोप में एक ब्यूटी पॉर्लर की ऑनर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने संचालिका के अतिरिक्त तीन लड़कियों को भी हिरासत में लिया है. आपको बता दें कि पिछले 1 साल से पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो गई है कोरोना काल में आर्थिक स्थिति लोगों की बिगड़ गई है ऐसे में अपने घरों से दूर रह कर पढ़ाई कर रही कॉलेज छात्राओं के सामने भी स्थिति काफी खराब हो गई थी बार-बार उन्हें घर से पैसे मांगने में अच्छा नहीं लग रहा था इसलिए कॉलेज की लड़कियों ने ब्यूटी पार्लर के अंदर देह व्यापार का धंधा शुरू किया

- Advertisement -

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका पायल चौहान ऑनलाइन बुकिंग करके कॉल गर्ल भेजती है. उन्होंने बताया पुलिस को काफी पहले से इसके बारे में इनपुट मिल रहे थे. आरोपी को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने एक टीम गठित की और फर्जी ग्राहक बनाकर ब्यूटी पॉर्लर में भेजा गया.

स्पेशल सर्विस में सबकुछ मिलेगा! मसाज के नाम पर जिस्म का धंधा | NewsTrackउन्होंने बताया कि जब ग्राहक बनकर गए पुलिस के लोगों की तरफ से इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां ब्यूटी पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार (Prostitution) का अड्डा चल रहा है तो पायल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. इस धंधे में कथित तौर पर शामिल तीन लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

महिला के मोबाइल को खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें छापेमारी में कई अहम दस्तावेज मिले हैं. पुलिस इस मामले में ब्यूटी पॉर्लर संचालिका का मोबाइल की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पायल ब्यूटी पॉर्लर आड़ में लोगों को लड़कियों के पास भेजने का काम करती थी.

ग्राहकों से वसूलती थी 10 हजार रुपये

वह इस काम के लिए ग्राहकों से पांच से 10 हजार रुपए लेती थी और इस काम में शामिल लड़कियों को एक हजार रुपये देती थी.  पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल से कई लोगों के नंबर सामने आए हैं जिन्हें वह लड़कियां सप्लाई करती थी. पुलिस के मुताबिक इस बात की भी जांच चल रही है कि वह इस रैकेट को कितने दिनों से चला रही है और वह कहां कहां कॉल गर्ल्स को भेजा करती थी.

Report By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309