Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व मे मिली बड़ी कामयाबी : 1 लाख रुपए का गांजा व 10 हजार नगद के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

0 375

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

पुलिस से बचने के लिए पेडलर कर रहे है महिलाओं का इस्तेमाल, अबतक चार महिला हो चुकी है गिरफ्तार

जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने एक लाख रुपए मूल्य के गांजा के साथ दो पेडलरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार पेडलर का नाम नीरज कुमार है। वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड का रहने वाला है। मूल रूप से वह बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 2 किसी 202 ग्राम गांजा और 10,500 रुपए नगद जब्त किया है। सिटी डीएसपी दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओबरिया रोड, हटिया और सिंह मोड़ के आसपास अवैध गांजा की बिक्री चल रही है।

- Advertisement -

गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार,10 किलो गांजा और बाइक जब्त - glibs.in

इसके बाद जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनी और छापेमारी की गई तो नीरज कुमार पकड़ा गया। उसके घर की पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में गांजा मिला। गिरफ्तार नीरज ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए महिला को आगे रखता था, ताकि शक ना हो। इससे पहले भी चार महिला पेडलरों को पुलिस अलग अलग थाना क्षेत्रों गिरफ्तार कर चुकी है।

Report By :- SANJANA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309