Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपराध पर लगाम लगाने के लिए अंजुमन इस्लामिया की अनोखी पहल, मौलाना आजाद कॉलोनी के मकान मालिकों को अपने किरायदारों का कराना होगा वेरिफिकेशन, अंजुमन इस्लामिया जल्द निकालेगा आदेश

0 508

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

काम की खबर: मौलाना आजाद कॉलोनी रांची में किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराना जरूरी, वर्ना फंसेंगे मकान मालिक

किरायदारों के वेरिफिकेशन के लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया ने इस बार विशेष प्लान तैयार किया है

 रांची में किरायेदार की शक्ल में अपराधियों के मकान लेकर रहने की शिकायतों को देखते हुए ये योजना बनाई गई है

हाल के दिनों में आजाद कॉलोनी में चोरी की वारदातों में इजाफे और अपराधियों के छिपने की बातें सामने आई हैं. ऐसे में अंजुमन इस्लामिया ने किरायेदारों के वेरिफिकेशन की योजना को अमल में लाने का प्लान बनाया है. अंजुमन इस्लामिया नूरिया  के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम निर्देश पर यह काम इस बार गंभीरता से किया जाएगा, 

किरायेदार का आधार कार्ड के साथ फोटो लगाना भी अनिवार्य

अगर कोई अपराधी किसी मकान से गिरफ्तार होता है और मकान मालिक द्वारा उसकी पहचान जान बूझकर छिपाई जाती है तो ऐसे मकान मालिकों पर भी अंजुमन इस्लामिया नूरिया कार्रवाई करेगी. पूरे मामले को लेकर पुलिस के अंजुमन इस्लामिया गंभीर हैं

अगर आपका अपना घर मौलाना आजाद कॉलोनी में है और आप अपना घर किराए पर देना चाहते हैं तो हो जाएं सावधान ! बिना अंजुमन इस्लामिया नूरिया के वेरिफिकेशन के बिना अब आप अपना मकान किराया पर नहीं दे सकते हैं, वजह साफ है कि हाल के दिनों में कई घटनाएं ऐसी घटी है जिसमें किराए पर रह रहे लोगों का अपराधियों से कनेक्शन रहा है जिसकी वजह से पुलिस बार-बार मौलाना आजाद कॉलोनी में छापेमारी करती है और मोहल्ले का नाम बदनाम होता है

- Advertisement -

यह सारी बातें अंजुमन इस्लामिया नूरिया की बैठक में हुई जिसकी अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया नूरिया के सदर मोहम्मद सऊद आलम ने किया अंजुमन इस्लामिया नूरिया का गठन इसलिए किया जा रहा है की कई ऐसी घटनाएं घटी है जिससे मौलाना आजाद कॉलोनी के साथ-साथ मुसलमानों की भी काफी बदनामी हुई है मुस्लिम बहुल इलाका होने के नाते यहां बहुत सारी बुनियादी सुविधाएं से आम लोगों को महरूम रहना पड़ रहा है बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि आम लोगों को किस तरह से सड़क नाली और पानी मुहैया कराया जाए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद सऊद आलम ने कहा कि सबसे पहले अंजुमन इस्लामिया नूरिया से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तरफ कदम उठाया जा रहा है अभी फिलहाल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है लोगों को फॉर्म मुहैया कराया जा रहा है, ताकि अंजुमन इस्लामिया नूरिया एक मजबूत संगठन के रूप में सामने आए और लोगों की हर तरह की समस्या में यह कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर लोगों का साथ दे सके !

आगे उन्होंने कहा कि अभी इस बात पर गौरो फिक्र किया जा रहा है कि की मौलाना आजाद कॉलोनी के आसपास की जितनी भी कॉलोनी है और जिन जिन लोगों का भी अपना मकान है और वह लोग अपना मकान किराया पर देना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले अंजुमन इस्लामिया नूरिया से इजाजत लेनी पड़ेगी और किरायेदारो का आधार कार्ड अंजुमन इस्लामिया नूरिया में जमा करना पड़ेगा, अगर कोई मकान मालिक इस बात पर अमल नहीं करता है तो किसी तरह की परेशानी होने पर उसे खुद झेलना पड़ेगा इस मामले में अंजुमन इस्लामिया नूरिया उसका साथ नहीं देगा इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष हाजी सऊद आलम के अलावा नायब सदर – जनाब कासिम साहब, जनरल सेक्रेटरी – मोहम्मद जफर खान, ज्वाइंट सेक्रेट्री – हाजी तनवीर खान, खजांची – बुलंद उर्फ असगर अली, और शादाब खान – मीडिया प्रभारी के अलावा कई कमेटियों के ओहदादारो के अलावा मोहल्ले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए !

Report By :- RICHA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309