CRIME DESK, NATION EXPRESS, औरैया
12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया. उसने अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की. बताया गया कि उसका निजी फोटो गांव के ही लड़के ने वायरल कर दिया था. इससे आहत होकर रविवार को उसने बदनामी के डर से जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला सामने आने के बाद मृतक छात्रा के परिजन की शिकायत पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है.
औरैया जिले के गांव में रहने वाली 12वीं की निजी तस्वीर गांव के ही लड़के को मिल गई थी. उस लड़के ने छात्रा की तस्वीर को पूरे गांव में वायरल कर दिया. इसकी जानकारी छात्रा को लगी. वह घबरा गई, उसे लगा कि अब बहुत कुछ नहीं बचा. इसके बाद घबराई छात्रा ने सुसाइड का कदम उठा लिया.
- Advertisement -
रविवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, तब उसने अपने ही घर में फांसी का फंसा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब के घर लोग वापस लौटे तो उन्होंने बेटी को फांसी के फंदे पर लटके देखा. यह देखकर उनकी चीख निकल गई. छात्रा के सुसाइड करने की खबरे पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.
छात्रा की आत्महत्या की खबर पाकर संबंधित थाना पुलिस गांव पहुंची. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक लड़का बेटी को परेशान करता था. उससे नंबर मांगता था और छेड़खानी करता था. उसने बेटी की निजी तस्वीर वायरल कर दी थीं. हमने जब उसके परिवार के इसकी शिकायत की थी तो उन लोगों ने हमें ही धमकाया था.
Report By :- PRITI PAYAL, CRIME DESK, NATION EXPRESS, औरैया