Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एडीजी नवीन सिंह की माँ के गले से अपराधियों ने दिनदहाड़े चैन छिनतई कर फरार : पूजा कर लौट रही थी घर

0 381

CRIME DESK, NATION EXPRERSS, धनबाद

झारखण्ड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने अपर पुलिस महानिदेशक नवीन कुमार सिंह की माँ से दिनदहाड़े चेन छिनतई की।घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, एडीजी नवीन सिंह की माँ विमला देवी शनिवार सुबह करीब 10 बजे निलांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पूजा करने गयी थी।वापस लौटने के क्रम में पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर से ठीक पहले पीछे से आकर गले की चेन छीनी और वहां से भाग गये।

Navin Kumar Singh IPS posted as ADG- Communication & Technology, Jharkhand | Indian Bureaucracy is an Exclusive News Portal

- Advertisement -

विमला देवी के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की। इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ एडीजी के घर पहुंचे।उन्होंने एडीजी नवीन सिंह की माँ विमला देवी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है।बता दें कि नवीन सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।वो एनटीआरओ में सीनियर एनालिस्ट के पद पर पदस्थापित हैं।

Report By :- ANKITA CHOUDHRY, CRIME DESK, NATION EXPRERSS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309