Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BLINKIT के डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत ! सैकड़ों कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर किया ज़ोरदार हंगामा ! Blinkit की सेवाएं पूरी तरह ठप

0 325

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में ब्लिंकिट कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का हंगामा.. कर्मचारी नीरज नामक डिलीवरी के कर्म में सड़क दुर्घटना में हुई मौत.. कर्मचारी सड़क पर उतर के कर रहे मुआवजा की मांग..

- Advertisement -

राजधानी रांची में आज डिलीवरी ऐप कंपनी ब्लिंकिट के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर भर में कंपनी के सभी गोदामों और कार्यालयों को बंद करा दिया। यह विरोध उस समय भड़का जब ब्लिंकिट में कार्यरत डिलीवरी कर्मी नीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Video of Blinkit Delivery Agent Caught Urinating In Lift in Virar West पार्सल लेकर आया ब्लिंकिट का डिलीवरी बॉय, लिफ्ट में ही कर दी पेशाब; बदबू आई तब..., Viral-news Hindi News -मृतक कर्मी की कोई सूद लेने वाला नहीं

प्रदर्शन कर रहे करीब 400 कर्मचारियों का कहना है कि नीरज की मौत के बाद कंपनी ने कोई सहायता या संवेदना तक प्रकट नहीं की। गुस्साए कर्मचारियों ने साफ कहा कि नीरज एक गरीब परिवार से था, और उसकी मौत के बाद उसका घर पूरी तरह से टूट गया है। यदि कंपनी मुआवजा नहीं देती है, तो सभी डिलीवरी पार्टनर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

थाना ने मामला लेने से किया इनकार

प्रदर्शनकारियों ने बरियातू थाना जाकर केस दर्ज कराने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला लेने से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारियों में और आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना है कि नीरज के साथ जो हुआ, वह कल किसी और के साथ भी हो सकता है। हम इंसाफ चाहते हैं, मुआवजा उसका हक है।

Workers' Body Calls On Blinkit To Reconsider Delivery Workers' Pay Cut Decisionआधिकारिक बयान नहीं आया

ब्लिंकिट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं शहर में कंपनी की सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं।

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309