Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रिलेशन बनाने से इनकार किया तो दोस्त की पत्नी का फेक ID, मोबाइल नंबर और फोटो डालकर लिख दिया कॉल गर्ल

0 983

CRIME DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी से बदला लेने के लिए ‘गंदी’ हरकत पर उतर आया। आरोपी ने महिला की फेसबुक पर फर्जी ID बनाई। उस पर महिला के फोटो के साथ मोबाइल नंबर भी डालकर कॉल गर्ल लिख दिया। महिला के पास जब कॉल आने लगे तो उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। इस पर महिला ने अपने पति पर ही शक जताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

नेवई निवासी महिला करीब दो साल से अपने पति से अलग रह रही है। उसके पास मोबाइल पर कुछ समय से अचानक कॉल आने लगे। कॉल करने वाले उससे अश्लील बातें करते। परेशान होकर महिला ने मई में थाने में  FIR दर्ज करा दी। इसमें महिला ने पति से विवाद होने के कारण उस पर ही इस सब के लिए संदेह जताया। शुरुआती जांच में पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ खास सामने नहीं आया।

- Advertisement -

पता चला कि फेसबुक पर महिला की अश्लील फोटो पोस्ट की गई
Chhattisgarh Girls WhatsApp Group Link 👩🏻‍💻Join Free 2020 Top 100 Raipur  Telegram Group💃🏻 - World Girls Portal | Latest Women Fashion | Health |  Motivation | Celebrity Newsइस बीच पता चला कि महिला की फेसबुक पर फेक ID बनाई गई है। इसमें महिला की फोटो भी है। साथ ही उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। इसमें कॉल गर्ल के लिए संपर्क करने की बात कही गई थी। इसी के चलते लोग फेसबुक पर नंबर देख उससे संपर्क कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फेसबुक पर ID बनाने वाले तक पहुंची, तो पता चला कि वह महिला के पति का दोस्त उतई के पाउवारा निवासी किशोर साहू है।

महिला को प्यार का झांसा दिया, मना करने पर बदला लेने की हरकत
पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सारी पोस्ट उसी ने की है। नंबर भी उसी ने डाले थे। वह और महिला का पति दोनों एक साथ काम करते थे। एक दिन महिला से बात करने के लिए उसके पति ने किशोर का मोबाइल लिया, जिससे उसके पास नंबर आ गया। इसके बाद से ही वह महिला को कॉल करता और प्यार का झांसा देकर संबंध बनाने की बात करता था। महिला ने उसे मना किया तो बदला लेने उसने ऐसी हरकत की।

Report By :- SUJATA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309