सावधान !! रात के अंधेरे में तफरीह करना पड़ सकता है आपको महंगा ….. लगाने पड़ सकते हैं थाना के चक्कर, रांची पुलिस नाइट में भी रखेगी आप पर नजर
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस है पूरी तरह तैयार
रांची में क्राइम कंट्रोल करने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देश के बाद रांची के ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा ने शहर के कांके रोड,अल्बर्ट एक्का चौक,कांटा टोली,बरियातू सहित कई इलाकों में क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक नियम को लेकर संघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को फटकार भी लगाई गई नाइट में विभिन्न चौक में तैनात पुलिस अधिकारियों को कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है ताकि अपराधियो पर लगाम लगाया जा सके!
- Advertisement -

वही इस दौरान कांटाटोली, बहू बाजार ,चुटिया सहित कई इलाकों में सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार भी एक्टिव नजर आए और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान खुद सड़क पर उतर कर कड़ाई से किया गया इस दौरान कई लोगो की तलाशी ली गई और जांच किया गया.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI