Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांग्रेस से निष्कासित नेता राजेश गुप्ता उर्फ छोटू ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पूछा तीखा सवाल, कहा- क्यों निकाल रहे हैं हम लोगों से व्यक्तिगत दुश्मनी

0 411

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित आलोक दुबे सहित चारों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर जम कर हमला बोला है. सोमवार को नेताओं ने सरकारी गेस्ट हाऊस, रांची में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उनलोगों से व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे हैं. आलोक दुबे ने कहा कि अगर हमलोगों ने किसी बात को उनके सामने रखा है तो उसका जवाब देना चाहिए, न कि हमारे 32 सालों की तपस्या को इस तरह से निलंबित करना चाहिए. हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. श्री दुबे ने श्री ठाकुर पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पार्टी के लिए कौन सा बड़ा काम किया है. हमलोग अपनी बातों को रखने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे. अभी के हालात में इस तरह से कांग्रेस 2024 के चुनाव में कैसे आगे बढ़ सकती है. फिलहाल रामगढ़ का उप चुनाव भी है. जनता के बीच क्या मैसेज जायेगा. हमलोग पहले भी कांग्रेसी थे, आगे भी कांग्रेसी रहेंगे. मौके पर राजेश कुमार गुप्ता छोटू, लाल किशोर नाथ शाहदेव और साधुचरण गोप भी मौजूद थे.

केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे बात

किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि अनुशासन समिति की बैठक से पहले ही हमलोगों के निलंबन का फैसला लिया गया था. हमलोगों को अपनी बातों को रखने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि 24, 25 और 26 को रायपुर में कांग्रेस का महत्वपूर्ण अधिवेशन होना है. हमलोगों ने 45 हजार नये सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ा था. एआइसीसी के डेलीगेट होने की प्रक्रिया में हम लोग जा रहे थे. ऐसा लगता है की हमलोगों को रोकने का काम किया गया है. राजेश गुप्ता और साधुचरण गोप ने भी निलंबन के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि हमलोग सभी दिल्ली दौरा करेंगे और अपनी बातों को केन्द्रीय नेतृत्व के सामने रखने का काम करेंगे.

Report By :- GARIMA GUPTA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309