Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति निकला हिंदू , मुसलमान की जैसी दाढ़ी टोपी रख कर रच रहा था बड़ी साजिश, डीआईजी मुनिराज ने किया पर्दाफाश

0 1,253

NEWS DESK, NATION EXPRESS, अयोध्या

मौलाना साहब की दाढ़ी देखिए और करतूत सुनिए, और दिल दिमाग खोलकर इस पोस्ट को पढियेगा.. “राम जन्मभूमि मंदिर” को बम से उड़ाने की इस व्यक्ति ने धमकी दिया पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो पता चला इसका नाम “अनिल रामदास घोड़के” है, इसके पास से टोपी बरामद हुई और कुरान भी, बिलाल नाम के लड़के को फसाने के लिए उसने नेट कॉलिंग किया था लेकिन डीआईजी मुनिराज ने जब फोन ट्रेस किया तो यह पकड़ गया साथ में इसकी पत्नी विद्या शंकर धोत्रे है अब समझिये की इस देश में किस तरह मुसलमानों को फसाने के लिए जाल फैलाया जा रहा है…

रामजन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के भाई को फंसाने के इरादे से रची थी साजिश, महाराष्‍ट्र से पत्‍नी संग पकड़ा गया

- Advertisement -

राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्‍स और उसकी पत्‍नी को महाराष्‍ट्र के अहमदनगर से गिरफ्तार किया गया है। 2 फरवरी को सुबह लगभग पांच बजे राम जन्‍मभूमि परिसर के पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार को किसी ने फोन पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी | UP  Police - YouTube

अयोध्‍या पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई को फंसाने के लिए उसके मोबाइल नंबर का प्रयोग कर नेट कालिंग से राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। अयोध्या के सर्कल ऑफिसर (CO) एसके गौतम ने बताया कि मनोज कुमार के पास जिस नंबर से फोन आया सर्विलांस के जरिए उसकी जांच की गई। पता चला कि अनिल रामदास घोड़के उर्फ बाबा जान मूसा नाम के व्यक्ति ने दिल्ली के बिलाल को फंसाने की नीयत से नेट कालिंग करते हुए उसके नाम से धमकी दी।

पुलिस टीम ने अनिल रामदास घोड़के और उसकी पत्‍नी जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल को अहमदनगर के डिगरज महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। खुद को कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र का निवासी बता रहे थे।

अनजान नंबर से आया था फोन
नीले रंग की जैकेट में अनिल रामदास घोड़के की पत्नी जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल है।

SP सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मनोज कुमार के फोन पर सुबह करीब 5 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया था। जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं? कहां से बोल रहे हैं, तो फोन करने वाले ने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।

9 मोबाइल फोन, दो कुरान समेत कई दस्तावेज मिले
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, लैपटॉप, दो कुरान, दो मुस्लिम टोपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, बर्थ सर्टिफिकेट, इलेक्शन कमीशन के सादा फॉर्म, संशोधित आधार कार्ड, ताबीज माला समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की दी थी धमकी
CO गौतम के मुताबिक आरोपी अनिल रामदास घोड़के ने इससे पहले भी इस तरह की हरकत की है। वह रामजन्मभूमि के साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है।

Report By :- PRIYANKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, अयोध्या

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309