Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

MORNING BREAKING : खेत-खेत दौड़कर पुलिस ने बचाई जान : लाठीचार्ज के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, इंस्पेक्टर, ASI समेत 6 घायल

0 738

NEWS DESK, NATION EXPRESS, आरा (भोजपुर)

भोजपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें इंस्पेक्टर, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सोमवार शाम को टीम शराब पीने और बेचने की सूचना पर गांव में रेड मारने गई थी। इसी दौरान लोगों का गुस्सा बढ़ा और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में एक महिला का सिर फट गया। इसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। पुलिस वालों को पीटा। खेतों में दौड़-दौड़कर पुलिस वालों को अपनी जान बचानी पड़ी। मामला सहार थाना क्षेत्र के राजदेव नगर मुसहर टोली गांव का है।घायलों में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सैगल, दरोगा राहुल कुमार दुबे, ASI राम जी चौधरी सहित 6 पुलिसकर्मी हैं। इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूषों ने आगजनी कर सड़क पर जाम लगा दिया।

गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस वालों ने खेत में दौड़-दौड़कर अपनी जान बचाई।

- Advertisement -

शराब बेचने की सूचना पर पहुंची थी टीम

दरअसल उत्पाद विभाग की टीम राजदेव नगर मुसहर टोली में शराब पीने और बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। जहां उत्पाद विभाग ने शराब पीने को लेकर राजदेव नगर निवासी सुखद राम के बेटे जवाहर मुसहर और सुडनी गांव निवासी भगवान राम के बेटे अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। इसमें अनिल राम, शैलेंद्र राम के भाई मृतक कमलेश राम के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद शैलेंद्र राम की पत्नी सरस्वती देवी पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगी।

पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ते गांव वाले। इस हमले में 6 पुलिस वाले घायल हुए हैं।

खेत में भागकर पुलिस ने बचाई जान

इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बचने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इसमें सरस्वती देवी का सिर फट गया और वह घायल हो गई। असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट पत्थर से हमला किया। हमले से बचने के लिए टीम खेत में भाग कर अपनी जान बचाई। इधर, जख्मी महिला के इलाज खैरा गांव के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। टीम शराब पीने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई।

लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस वालों को गांव से खदेड़ा।

गिरफ्तार बदमाशों को छुड़ाने के लिए किया सड़क जाम

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राज देव नगर में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों जवाहिर मुसहर और अनिल राम को छोड़ने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, चौरी थानाध्यक्ष रजनीकांत, नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने पावर ग्रिड से पावर की सप्लाई को बंद कर दी। इससे पूरे इलाके में कई घंटे बिजली की सप्लाई बंद हो गई ।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज में राजदेव नगर निवासी शैलेंद्र राम की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र रोहित कुमार, नंदनी कुमारी, रंजीत कुमार, संगीता कुमारी भी घायल हो गई। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की छापेमारी करने गई थी। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम पर हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हमले के बाद पुलिस वाले सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई।

6 दिन के अंदर दूसरी बार पुलिस पर हमला

बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम पर दूसरी बार हमला हुआ। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अंतर्गत अगरसंडा बाजार के बिंदटोली में शराब कारोबारियों ने ALTF और धोबहां पुलिस पर हमला बोल दिया था। जिसमें एएसआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, आरा (भोजपुर)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309