Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि : पहली बार एक साथ मारे 5 इनामी नक्सली, दो पर था 25-25 लाख का इनाम

0 489

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

झारखंड अलग राज्य होने के बाद पांच-पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने की घटना ऐतिहासिक है। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा सकता है। पूर्व में इक्का-दुक्का ही इनामी नक्सली मारे गए थे। पिछले तीन साल का आंकड़ा देखा जाय तो जनवरी, 2020 से आज के पहले तक 30 इनामी नक्सली मारे गए थे।

तीन साल में 35 नक्‍सली हुए ढेर

- Advertisement -

इनमें सर्वाधिक इनाम वाले 15-15 लाख के इनामी दो रिजनल कमेटी सदस्यों के अलावा एक दस लाख का इनामी जोनल कमांडर, एक पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर, पांच दो-दो लाख के इनामी एरिया कमांडर व 21 एक-एक लाख के इनामी सदस्य शामिल थे। इन सभी नक्सलियों पर कुल इनाम 44 लाख रुपये का था। इन तीन वर्षों में एक भी 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य नहीं मारा गया था और आज मारे गए पांच नक्‍सलियों को मिलाकर यह संख्‍या 35 हो गई है।

Chatra News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 25-25 लाख के  इनामी नक्सली समेत 5 हुए ढेर

सोमवार को जो मारे गए हैं उनमें दो स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य मारे गए हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा पांच सब जोनल कमांडर मारे गए हैं, जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यानि कुल इनाम की राशि 65 लाख रुपये है। इनाम की राशि मुठभेड़ में शामिल पदाधिकारियों व जवानों के अलावा सूचना दाता तक पहुंचेगी। तीन साल में जितने के इनामी नहीं मारे गए, उससे ज्यादा के इनामी एक ही दिन में ढेर हो गए।

police encounter in jharkhand, किसी पर 100 तो किसी पर 50 केस, 25-25 लाख के  थे इनामी, चतरा में मारे गए पांच नक्सलियों की कुंडली जानिए - chatra  encounter 247 cases were

मारे गए नक्सलियों की सूची

  • गौतम पासवान : स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक), 25 लाख का इनाम।
  • चार्लीस उरांव : स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक), 25 लाख का इनाम।
  • नंदू : सब जोनल कमांडर पांच लाख का इनाम।
  • अमर गंझू : सब जोनल कमांडर, पांच लाख का इनाम।
  • संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया : सब जोनल कमांडर पांच लाख का इनाम।

बरामद हथियार

  • दो एके 47 रायफल।
  • दो इंसास रायफल।
  • दो देसी रायफल।

झारखंड में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 5 नक्सली, 2 पर था 25 25 लाख का इनाम |  Five Naxals killed in an encounter in Chatra | TV9 Bharatvarsh

एक नक्सली है पुलिस की हिरासत में

मुठभेड़ के बाद एक जिंदा नक्सली को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे नक्सलियों के प्लान की जानकारी ली जा रही है। उनकी क्या योजना थी। कौन सी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सभी एक जगह जुटे थे। हिरासत में लिए गए नक्सली से पूछताछ जारी है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309