Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खूबसूरत हिना की खौफनाक कहानी : बुर्के की आड़ में करती थी ड्रग्स का धंधा : वो बोली बुर्के को नही खोलूंगी, हाथ मत लगाना, पुलिस ने जब जांच की तो मिले 50 लाख के ड्रग्स

0 550

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

सूरत पुलिस ने एक महिला को 507 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग के साथ अरेस्ट किया है. ये कार्रवाई एसओजी टीम ने एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद की, जिसने पुलिस को बताया था कि एक खूबसूरत महिला बुर्का पहनकर ड्रग्स का कारोबार करती है महिला का पति भी नशे का कारोबार करता था. वर्तमान में वो जेल में है.

गुजरात की सूरत पुलिस ने ड्रग्स की स्मगलिंग करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हिना शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 507 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद किया है। इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित हिना शेख पति के जेल जाने के बाद से ड्रग्स का कारोबार संभाल रही रही।

- Advertisement -

सूरत ड्रग्स कारोबार गिरफ्तार

मीडियाॉ रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक खूबसूरत महिला बुर्के की आड़ में ड्रग्स का धंधा कर रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला पर नजर रखनी शुरू कर दी। साथ ही छापेमारी करते हुए उसके घर से 507 ग्राम मेफोड्रोन समेत 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

बुर्के की आड़ में ड्रग्स का धंधा, शौहर के जेल जाने के बाद सँभाला कारोबार

पुलिस का कहना है कि हिना शेख को ड्रग्स की सप्लाई साहिल अरविंद भाई गोसाईं नामक व्यक्ति करता था। वह मुंबई से ड्रग्स लाकर यहाँ सप्लाई करता था। इसके अलावा पुलिस वसीम मुस्ताक मिर्जा शेख नामक व्यक्ति की भी तलाश में जुटी है। आरोप है कि वसीम भी ड्रग्स के इस काले धंधे में शामिल था।

पति के जेल जाने के बाद हिना ने संभाला था ड्रग्स का धंधा

हिना शेख का शौहर इस्माइल मुबारक शेख गुजरात के सूरत जेल में बंद है। आरोप है कि वह भी ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने उसके पास से कोकीन बरामद की थी। इसके अलावा इस्माइल के ऊपर हत्या की कोशिश और हत्या का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि इस्माइल के जेल जाने के बाद से हिना ड्रग्स के धंधे में उतर गई थी।

Report By :- NAINSI PATEL, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309