Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मीट-मछली की दुकानें रहेगी बंद, खोलने पर होगा F.I.R : नगर निगम और रांची पुलिस की टीम सादे लिबास में गली मोहल्ले में करेगी भ्रमण

0 447

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची नगर निगम की टीम 2 अक्टूबर को शहर का भ्रमण भी करेगी

2 अक्टूबर को कोई  व्यक्ति मांस-मछली की बिक्री नहीं करें

खोलने पर कानूनी कार्रवाई होगी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी की सभी मीट, मछली की दुकानें बंद रहेगी। इसको लेकर रांची नगर नगम की ओर से आदेश जारी किया गया है। निगम के अपर प्रशासन की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी वधशाला, मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी. क्रय-विक्रय भी पूरी तरह से रहेगा।

- Advertisement -

बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, बिक्री करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई

निगम की टीम करेगी भ्रमण
रांची नगर निगम की टीम 2 अक्टूबर को शहर का भ्रमण भी करेगी। इस दौरान अगर कोई मांस, मछली, मुर्गा आदि की बिक्री करते व खरीदते हुए पाए जाएंगे उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रांची के बुंडू नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने भी कहा है कि 2 अक्टूबर को कोई  व्यक्ति मांस-मछली की बिक्री नहीं करें। ऐसा करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

Report : CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309