Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड विधानसभा चुनाव ! खिजरी से अर्जुन मुंडा और दुमका से बाबूलाल मरांडी होंगे BJP के उम्मीदवार

0 3,397

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची 

रांची में बीजेपी की बैठक हुई. जिसमें झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को कोल्हान दौरे की जानकारी भी दी गयी.

प्रदेश भाजपा में आसन्न विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का टिकट सर्वे का रिजल्ट तय करेगा। उम्मीदवारों की स्थिति का पता लगाने के लिए प्रदेश भाजपा अलग-अलग चार सर्वे करा रही है। इन चारों सर्वे के मानकों पर जो भी उम्मीदवार खरे उतरेंगे उन्हें पार्टी का टिकट दिया जायेगा। पार्टी इसी माह 20 से 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। संभावना है कि खिजरी से अर्जुन मुंडा और दुमका से बाबूलाल मरांडी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

- Advertisement -

इसी के साथ सोमवार को प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश भाजपा के चुनावी अभियान का आधिकारिक रूप से शंखनाद किया गया। बैठक को लेकर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आज पहली बार चुनाव समिति की बैठक हुई है, इसके साथ चुनाव की तैयारी भी शुरू होगी।

In BJP meeting in Ranchi about PM Narendra Modi  visit to Kolhan on September 15

समिति की बैठक में तय हुआ कि भाजपा हर प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा निकालेगी।

बैठक में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, पूर्व केंद्रीय अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

कोल्हान से 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद 

Narendra Modi Kashi Schedule Update; BJP Mission 2024 | Lok Sabha Election  | PM मोदी काशी से करेंगे मिशन-2024 का शंखनाद: स्वर्वेद महामंदिर का कर सकते  हैं इनॉग्रेशन; 1 हजार करोड़ के

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है. झारखंड की चुनावी रण को जीतने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत 15 सितंबर को कोल्हान से करने जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा जमशेदपुर में होगी जहां से वे विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को संबोधित करेंगे. इधर पीएम मोदी की चुनावी सभा और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी को लेकर बीजेपी की पहली चुनाव समिति की बैठक आज 2 सितंबर देर शाम प्रदेश कार्यालय में हुई. असम के सीएम और बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई.

असम सीएम हिमंता ने हेमंत सरकार से 15 सितंबर तक दौड़ रोकने की मांग की,  परिजनों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा - Himanta Biswa Sarma

करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में एनडीए की मजबूती और सहयोगी दलों के द्वारा सीटों की हो रही मांग पर भी चर्चा हुई. बैठक के बाद असम सीएम हिमंता ने कहा कि प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम भी 15 सितंबर को है और राजनीतिक कार्यक्रम भी होगा जिसको अंतिम रुप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के सिलेक्शन करने का जो प्रक्रिया है इसको थोड़ा सा हमने आगे बढ़ा दिया है. चुनाव कमेटी की पहली बैठक आज समाप्त हुआ है दूसरा परिवर्तन संकल्प यात्रा का एक खाका बनाया गया है. जिसे एक दो दिनों अमलीजामा दिया जायेगा.

Report By :- SHIWANI PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309