Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में 4 चरणो में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से होगी वोटिंग, आदर्श आचार संहिता लागू,

0 450

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्य निर्वाचन आयोग ने की घाेषणा

झारखंड में मई में पंचायत चुनाव हाेंगे। चार चरणाें में हाेने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 14 मई काे और अंतिम चरण का मतदान 27 मई काे हाेगा। जून में परिणाम अाएगा। पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयाेग ने इसकी तैयारी कर ली है।

- Advertisement -

चुनाव से संबंधित फाइल राजभवन काे भेज दी गई है। राजभवन से मंजूरी मिलते ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सूत्राें के मुताबिक मंगलवार तक अधिसूचना जारी हाेने की उम्मीद है। पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में ही हाेने थे।

जानकारी देते राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डीके तिवारी।

लेकिन काेराेना के कारण यह नहीं हाे सका। समिति बनाकर पंचायताें के विकास से संबंधित काम चलाया जा रहा है। समिति काे मई 2021 तक का समय दिया गया था। बाद में पंचायत चुनाव हाेने तक इसका अवधि विस्तार कर दिया गया।

यूपी से मंगाए 50 हजार बैलेट बाॅक्स : पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से हाेंगे। इसके लिए 50 हजार बैलेट बाॅक्स यूपी से मंगाए गए हैं। इसके अलावा राज्य में पहले से 52 हजार बैलेट बाॅक्स उपलब्ध हैं।

केंद्र ने राशि राेकने की दी थी चेतावनी

केंद्र सरकार ने चेताया था कि पंचायत चुनाव न कराने पर केंद्रीय राशि राेक दी जाएगी। इसके देखते हुए राज्य सरकार ने जल्दी चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी।

इधर, पंचायती राज विभाग ने सुप्रीम काेर्ट के आदेश के आधार पर ओबीसी काे बिना आरक्षण दिए चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। ओबीसी के लिए आरक्षित सीट काे इस बार सामान्य सीट मानते हुए चुनाव कराए जाएंगे।

घाेषणा के बाद नहीं बदलेंगे बूथ

आयाेग ने डीसी काे निर्देश दिया है कि चुनाव की घाेषणा के बाद मतदान केंद्राें में काेई बदलाव नहीं हाेगा। सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही कुछ केंद्राें में बदलाव हाे सकते हैं। दरअसल कुछ जिलाें से अभी भी बूथ बदलने के प्रस्ताव आ रहे हैं।

Panchayat election divided into two parts due to reservation both officer  and candidate confused - आरक्षण के फेर में दो भागों में बंट गया पंचायत  चुनाव अफसर और उम्मीदवार दोनों उलझन मेंकिस चरण में होंगी कौन सी प्रक्रियाएं

प्रथम चरण
अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 16 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल नामांकन पत्रों की जांच : 25 व 26 अप्रैल

नाम वापसी : 27 और 28 अप्रैल चुनाव चिह्न का आवंटन : 29 अप्रैल

मतदान : 14 मई मतगणना : 17 मई

दूसरा चरण

अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 20 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच : 28 से 30 अप्रैल नाम वापसी : 02 मई

चुनाव चिह्न का आवंटन : 04 मई को मतदान : 19 मई

मतगणना : 22 मई

तीसरा चरण
अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 25 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तिथि : 02 मई नामांकन पत्रों की जांच : 04 व 05 मई

नाम वापसी : 06 व 07 मई चुनाव चिह्न का आवंटन : 09 मई

मतदान : 24 मई मतगणना : 31 मई

चौथा चरण

अधिसूचना एवं नामांकन शुरू : 29 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि : 06 मई

नामांकन पत्रों की जांच : 07 व 09 मई नाम वापसी : 10 व 11 मई

चुनाव चिह्न का आवंटन : 12 मई मतदान : 27 मई

मतगणना : 31 मई ————

Report By :- PAYAL MISHRA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309