NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
शादी में एक करोड़ रुपये के जेवरात और सामान लेने के बाद भी फ्लैट व गाड़ी के लिए भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी आकाश वर्णवाल ने पत्नी को शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
सदर थाना में एक आईआरएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली में पदस्थापित इस अधिकारी पर दहेज प्रताड़ना और दूसरी महिलाओं से नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया गया है. अधिकारी की पत्नी द्वारा दर्ज करवाए गए इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. आइआरएस अधिकारी का नाम आकाश वर्णवाल है जो मूल रूप से कोडरामा के झुमरी तिलैया के रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में पोस्टेड हैं. आइआरएस अधिकारी की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पति गांजे का आदी है और नशापान कर बराबर मारपीट करता था. बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला के पिता भी आइआरएस के सीनियर अधिकारी हैं.
- Advertisement -
सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बूटी मोड़ निवासी 28 वर्षीय स्नेहा स्वाति की शादी 10 जून 2017 में हुई थी. पीड़िता ने कहा कि पिता ने औकात से बढ़कर खर्च किए थे. दहेज के रूप में एक करोड़ रुपये के गहना, सामान भी दिया. धूमधाम से शादी हुई शादी के बाद झुमरीतिलैया स्थित ससुराल गई तो वहां सास-ससुर का व्यवहार अच्छा नहीं था. कुछ दिनों के बाद आकाश वर्णवाल पिता शिवनारायण मोदी मुझे लेकर उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद ले गये. उस समय वे गाजियाबाद में ही पोस्टेड थे.
पीड़िता के आरोपों के अनुसार वहां जाने के बाद पहली बार पता चला कि पति नशा करते हैं. हर दिन गांजा और शराब पीते हैं. नशे की हालत में मारपीट भी शुरू कर दी. जब आकाश बराबर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तो इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की. मेरी शिकायत पर ससुरालवालों ने कहा कि तुम्हारी समस्या दूर हो जाएगी. इतनी बड़े बाप की बेटी हो बोलो बाप को दिल्ली में एक फ्लैट और कार खरीद कर दें. सास-ससुर यह भी ताना देते थे कि कब तक मेरा बेटा सरकारी आवास में दिन काटेगा.
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आकाश के लिए मैं सिर्फ जीवित खिलौना भर थी. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि शादी के बाद लगातार चार सालों से प्रताड़ना को झेलती रही. सोचा कभी न कभी तो पत्नी का दर्जा मिलेगा, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं होता. इतना प्रताड़ित करने के बाद भी पति का दिल नहीं पसीजा. मेरे लिए प्राथमिकी दर्ज कराने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा था. आकाश के लिए मैं सिर्फ जीवित खिलौना भर थी. थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार शिकायत में स्नेहा ने आरोप लगाया कि आकाश की शादी चार साल पहले हुई लेकिन अब भी वो सबको कुंआरा बताता है. खुद को कुंआरा बताकर महिलाओं को झांसा देता है. दिल्ली की एक छात्रा सहित कई महिलाओं से संबंध है. शादी के छह माह बाद ही 19 दिसंबर 2017 को पहली बार स्नेहा ने पति के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चतुराई दिखाते हुये आकाश ने सुधरने का वादा किया. इसके बाद से फिर उसकी हैवानियत सामने आने लगी. 23 दिसंबर 2017 को पिता द्वारा दिये गये करीब 35 लाख रुपये का गहना छीनकर घर से बाहर कर दिया. मायके वालों ने कई बार आकाश और उनके माता-पिता से बातचीत का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
Report By :- PUJA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI