धरती के भगवान की गुंडागर्दी ! महिला हाेमगार्ड ने रिम्स के जूनियर डॉक्टरों पर प्राइवेट पार्ट छूने वर्दी फाड़ने व अश्लील हरकत करने का लगाया गंभीर आरोप
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रिम्स के 10 जूनियर डॉक्टरों पर बरियातू थाना में कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। रिम्स के काेत संतरी (हथियार मालखाना) की ड्यूटी में तैनात महिला हाेमगार्ड ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त की रात जूनियर डॉक्टरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। प्राइवेट पार्ट को छुआ। जातिसूचक गालियां दीं और हथियार लूटने की कोशिश की।

- Advertisement -
27 अगस्त की रात 11:45 बजे दर्ज प्राथमिकी में महिला हाेमगार्ड ने बताया है कि वह रात 8 बजे रिम्स स्टेडियम में काेत संतरी की ड्यूटी में तैनात थी। 2 लड़के व 2 लड़कियां आए और स्टेडियम का मेन गेट खाेलने काे कहा। यहां रिम्स द्वारा अस्थाई गेट बनवाया गया है, जहां सारे हथियार रखे हुए हैं। इस वजह से मैंने उन्हें राेका। चाराें ने खुद काे रिम्स का स्टूडेंट्स बताया। आईडी कार्ड मांगने पर वे भड़क गए। मेरे साथ बदसलूकी की। गाली-गलाैज करने लगे। अनपढ़ गंवार कहते हुए कहा- तुम आदिवासी हमलाेग काे सिखाओगे। रूकाे बताते हैं कहते हुए वहां से चले गए।
![]()
रात 10:30 बजे डॉ. अंकित, डॉ. प्रवीण, डॉ. नीरज, डॉ. पंकज, डॉ. प्रलय, डॉ. अनिक रंजन, डॉ. अमन, डॉ. नजाला, डॉ. दीक्षा और डॉ. प्रियंका बैरक में पहुंचे गाली-गलाैज करने लगे। इस दाैरान मेरे सहकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी बीच ताे डॉ. अंकित, डॉ. प्रवीण, डॉ. नीरज, डॉ. पंकज, डॉ. प्रलय, डॉ. अनिक रंजन और डॉ. अमन मेरे प्राइवेट पार्ट को छूने लगे। सभी काेत के अंदर घुस गए। हथियार लूटने का प्रयास किया। रोकने पर हमें लाठी-डंडे से पीटने लगे। हम सभी जान बचाकर भागे ताे दाैड़ाते हुए मेन गेट तक पीछा किया। हाेमगार्ड के कुछ जवानाें काे बंधक बना लिया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बरियातू थाना के दारोगा प्रकाश कुमार गुप्ता को जांच अधिकारी बनाया गया है।
इन धाराओं के तहत दर्ज की गई है प्राथमिकी
- बीएनएस 132 : लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना।
- बीएनएस 294 : अश्लील हरकत करना।
- बीएनएस 117(2) : गंभीर चाेट पहुंचाना।
- बीएनएस 76 : महिला के कपड़े उतारने के इरादे से हमला करना।
- बीएनएस 127 (2) : किसी व्यक्ति को गलत तरीके से बंधक बनाना।
- बीएनएस 151 (2) : सशस्त्र बल का सदस्य आदेश के पालन किया है, तो यह नहीं समझा जाए कि उसने ऐसा करके कोई अपराध किया।
- बीएनएस 152 : भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला किया गया कार्य।
- बीएनएस 310 (5) : जो कोई डकैती करने के प्रयोजन से एकत्रित पांच या अधिक व्यक्तियों में से एक हो।
- 3 (1)(X) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता विवरण) अधिनियम, 1989 (संशाेधन 2015, 2018) : जातिसूचक शब्द का प्रयाेग करते हुए गाली-गलाैज करना।
होमगार्डों पर भी केस
डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने भी दर्ज कराई है शिकायत
रिम्स प्रबंधन की ओर से डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. शिव प्रिय ने भी लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने 50 अज्ञात हाेमगार्ड जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में 10 जूनियर डाॅक्टर के घायल हाेने की जानकारी दी गई थी। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की शिकायत पर पुलिस बीएनएस की धारा 115(2)/118(1)/127(2)/3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इसे काउंटर केस मानते हुए 28 अगस्त काे दर्ज किया है।
जानिए…क्या था मामला

रिम्स स्टेडियम में घुसने को लेकर हुई थी मारपीट
रिम्स परिसर की सुरक्षा में तैनात हाेमगार्ड जवान व जूनियर डाॅक्टराें के बीच 27 अगस्त की देर शाम स्टेडियम गेट पर कहा-सुनी हुई थी। रात लगभग 10:30 बजे फिर दाेनाें पक्ष आमने-सामने अआ गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते काफी संख्या में जूनियर डाॅक्टर जमा हाे गए। हाेमगार्ड जवान और जूनियर डाॅक्टरों में मारपीट शुरू हो गई। हाेमगार्ड जवान भागकर बरियातू थाना पहुंच गए थे। इसके बाद दाेनाें पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI