Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

वोटिंग से पहले BJP प्रत्याशी संजय सेठ को तगड़ा झटका : रांची का व्यवसायी वर्ग नाराज, BJP नेता अरविंद तिवारी ने फेसबुक पर लिखा : ऐसा कोई सगा नहीं जिसे सांसद संजय सेठ ने ठगा नहीं

0 726

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

वोटिंग से पहले BJP प्रत्याशी संजय सेठ को लगा बड़ा झटका वोटिंग से पहले रांची लोकसभा के BJP

प्रत्याशी संजय सेठ का विरोध शुरू 

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा का अंतर्कलह सामने आ गया है. लिस्ट जारी होते ही प्रत्याशियों का विरोध होना शुरू हो गया. रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का भी विरोध हो रहा है. हालांकि लोक-लाज और पार्टी अनुशासन के वजह से अधिकांश नेता चुप हैं, लेकिन कुछ लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं. भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य अरविंद तिवारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर संजय सेठ के प्रति नाराजगी जाहिर की है.

Sanjay Seth; Ranchi BJP MP Sanjay Seth Raised Jharkhand Chandil Dam Issue  In Parliament | संसद में उठा चांडिल डैम का मुद्दा: रांची के सांसद ने कहा-  38 साल से बेकार पड़ाअपने सगे भाई के भी नहीं हुए

उन्होंने फेसबुक पर लिखा “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे माननीय ने ठगा नहीं. जिसने भी माननीय के लिए अपना खून और पसीना बहाया माननीय ने उसे ही धोखा दिया. जो आपने सगे भाई सुभाष सेठ का नहीं हुआ. राजेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, मुकेश मुक्ता, नन्द किशोर अरोरा और आपने निजी सचिव संजीव साहू, रवि सिंह का नहीं हुआ. बहुत बड़ी लिस्ट है. सबका नाम धीरे-धीरे उजागर होगा. इनपे भरोसा नहीं किया जा सकता है. नाव में छेद होने पर सबसे पहले चूहा भागता है. वही हैं माननीय जी.”

BJP candidate Sanjay Seth did public relations for the second consecutive day - भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने लगातार दूसरे दिन भी किया जनसंपर्क, आदित्यपुर न्यूजव्यवसायी वर्ग भी है खफा

वहीं रांची का व्यवसायी वर्ग भी संजय सेठ से खुश नहीं है. संजय सेठ व्यवसायी और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके अधिकांश मित्र व्यवासीय हैं और उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं. इसके बावजूद उद्योग और व्यापार जगत के लिए अपने 5 साल के कार्यकाल में संजय सेठ ने कुछ भी नहीं किया. एचईसी को बचाने के लिए कभी आगे नहीं आये. तुपुदाना में सैकड़ों उद्योग बंद हो गये, लेकिन संजय सेठ ने उनके लिए भी कुछ नहीं किया. रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक-एक कर उद्योग बंद होते गये, लेकिन संजय सेठ ने सुध नहीं ली.

Report By :- AAKANSHA DUBEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309