Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोकसभा चुनाव : आम लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बदमाशों को दी कड़ी चेतावनी

0 301

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची लोकसभा क्षेत्र ,में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने को लेकर गुरुवार की दोपहर सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए नेतृत्व में राजधानी के संवेदनशील इलाके मोहाजिद नगर, निजाम नगर, समेत कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान आम लोगों से बिना किसी डर भय के वोट करने की भी अपील पुलिस के पदाधिकारियों ने की. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. राज्य के तीसरे चरण में रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जायेंगे.

अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया

- Advertisement -

मतदान को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं. मतदान को लेकर जिला पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी समेत अन्य बलों को भी बुलाया गया है. ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो. हर थाना क्षेत्र में बने बूथों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है. वहीं इधर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर शहरी क्षेत्रों के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया.

Bathinda: अमन कानून की स्थिति को बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त - Bathinda News Flag march taken out to maintain law and orderउग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के खास इंतजाम

रांची जिला के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं. इन क्षेत्रों में विशेष बलों की भी तैनाती की गयी है. ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो. इन क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती भी कराई जा रही है. लोगों को पुलिस की ओर से मतदान के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. इन क्षेत्रों में पारा मिलिट्री फोर्स भी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा जिला पुलिस और रिजर्व बटालियन की भी अलग-अलग जगहों पर तैनाती की गयी है. सभी पुलिस बल के साथ पदाधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. फोर्स को उनके मतदान केंद्र पर भेजने के पूर्व उन लोगों को चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश को भी बताया गया है. ताकि ड्यूटी के दौरान पदाधिकारी और जवानों को कोई परेशानी ना हो.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309