Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0 378

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन आज स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर रांची के नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे. वहां उन्होंने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीता सोरेन एवं अन्य ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन में यहां के वीर सपूत निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो सहित हजारों आदिवासी-मूलवासियों ने अहम भूमिका निभाई.

स्व.दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर दुर्गा सोरेन स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ...

- Advertisement -

विकास के लिए सकारात्मक माहौल बना रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला. राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था वह टूटता और बिखरता नजर आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में समस्त झारखंडवासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है. हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटने का काम कर रही है. कोरोना संक्रमण काल से निकलते हुए हमारी सरकार ने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने का काम किया है.

Durga Soren Birth Anniversary : कार्यक्रम में उपस्थित हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन समेत अन्य

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309