Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मौलाना आजाद कॉलोनी में बढ़ते अपराध के ग्राफ को रोकने के लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया में एक अहम बैठक आज

0 600

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बाद नमाज ईशा एक अहम बैठक अंजुमन इस्लामिया नूरिया में रखी गई है

इस अहम बैठक में, मौलाना आजाद कॉलोनी की जो बदनामी समाज में अपराध को लेकर हो रही है ऐसा लगता है कि मौलाना आजाद कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर लोग अपराधी है जबकि ऐसे लोग जो गलत काम करते हैं और जिनकी वजह से मौलाना आजाद कॉलोनी बदनाम है इनकी तादाद गिनती की है और दूसरे मोहल्ले के बनिस्बत बहुत कम है।

- Advertisement -

कुछ लोगों के चलते मौलाना आजाद कॉलोनी की छवि जो अपराधिक बनती जा रही है इससे पहले कि मामलात हाथ से निकल जाए समाज को एकजुट होना होगा, एक साथ खड़ा होना होगा और आपस में राय मशवरा कर समाज में फैली इस बुराई को खत्म करने की पहल हर स्तर पर करनी होगी।

अंजुमन इस्लामिया नूरिया, रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी और झारखंड कौमी तहरीक ने अंजुमन इस्लामिया मैं चुनाव जीते पदाधिकारियों का किया स्वागत

अगर समाज में कोई बुराई बढ़ रही है तो सभी के लिए बढ़ रही है ऐसा नहीं है कि आप बचे हुए हैं कभी ना कभी यह बुराई आपको भी अपने जद में लेगी उस वक्त का इंतजार ना करें। आप तमाम लोगों से गुजारिश है कि इस अहम बैठक में ज्यादा से ज्यादा तादाद में आए और जो गलत करते हैं उन्हें एक मजबूत मैसेज दे की अब हम और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अहम बैठक मे आप लोगों की राय ली जाएगी और सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर जो भी सुधार मुमकिन होगा उसके लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया हर मुमकिन कोशिश करेगी और आप लोगों का साथ रहा तो इंशाल्लाह अपने कोशिशों में कामयाब भी होगी।

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309