RANCHI DC मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच तनातनी की किस्से फिर से शुरू, सिर्फ तबादला या कुछ और….
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची
आईएएस मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच हुई तनातनी की किस्से से हर कोई वाकिफ है. मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाया गया है. वहीं इसके बाद फिर से निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया है.
झारखंड सरकार ने 6 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. इन तबादलों में आईएएस मंजूनाथ भजंत्री का तबादला भी शामिल है. वहीं इसके बाद फिर से निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया है. बता दें, आईएएस मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच हुई तनातनी की किस्से से हर कोई वाकिफ है. आईएएस मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाया गया है. बता दें, रांची में उपायुक्त बनाए जाने से पहले मंजूनाथ भजंत्री मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद के साथ अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त के पद पर रांची में ही तैनात थे.
- Advertisement -

इसके साथ ही परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं रंजीत कुमार लाल को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा के DC, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार DC और मनीष कुमार को पाकुड़ DC के पद पर स्थानांतरित किया गया.
सांसद और IAS में कई बार तनातनी
बता दें, देवघर डीसी रहने के दरम्यान मंजू नाथ भजंत्री पर गोड्डा सांसद ने सत्ता पक्ष के साथ मिलकर कार्य करने का आरोप लगाया था. कई बार सांसद और आईएएस के बीच तनातनी की खबरे सामने आई थी. वहीं इस तनातनी के बीच सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा दर्ज कराई गई दिल्ली में जीरो एफआईआर सुर्खियों में रही थी. एफआईआर (FIR) में आरोप लगाया था कि 31 अगस्त 2022 की शाम को जब सांसद वह देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे थे. तब उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी भी दी थी. आईएएस मंजूनाथ भजंत्री ने इस एफआईआर के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
BJP सांसद के खिलाफ भी हुआ था FIR
वहीं एक एफआईआर 31 अगस्त, 2022 को देवघर एयरपोर्ट पर मंजूनाथ भजंत्री और सांसद निशिकांत दुबे के बीच हुए इस विवाद को लेकर पुलिस की ओर से भी दर्ज की गई थी, जिसमे भाजपा के दो सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी, दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इस एफ़आईआर में उन पर चार्टर्ड प्लेन की उड़ान के लिए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में घुसकर कथित तौर पर जबरन क्लीयरेंस लेने का आरोप लगाया गया था. हालांकि दोनों ही पक्षो के दर्ज मामलों को कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद निरस्त कर दिया था.
एक दिन में 5 थानों में केस दर्ज
बता दें, देवघर जिला प्रशासन ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के खिलाफ एक दिन में पांच थानों में केस दर्ज कराया था. वहीं इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग में मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ शिकायत की थी. इस शिकायत में सांसद ने बताया था कि 6 महीने के बाद आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री से जवाब मांगा था और उन्हें हटाने का निर्देश दिया था. हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया था.
Report By :- KAJAL TIWARI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची