Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बड़ी कामयाबी ! सिविल ड्रेस में बिना वाहन रांची पुलिस ने भाभी गैंग में शामिल चार महिला सहित 2 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0 409

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी पुलिस ने लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की इनपुट पर नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पहली बार एक साथ चार महिला ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है।चार महिला ड्रग्स पैडलर्स के अलावा दो पुरुष पैडलर को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार पैडलर्स के पास से 70 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।पहली बार पकड़ी गई चार महिला ड्रग्स पैडलर्स राजधानी में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स सप्लायर गिरोह का खुलासा किया गया है।लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए राँची पुलिस ने चार महिला सहित छह ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स के पास से 70 पुड़िया ब्राउन शुगर, अलमुनियम क्वायल, आधा दर्जन मोबाइल और 90 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है।

DRUG PEDDLERS ARRESTED IN RANCHI

- Advertisement -

राँची के एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बरियातू इलाके में महिला गिरोह के द्वारा ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा था।सूचना पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में बरियातू में छापेमारी की गई।जिसमें पहली बार चार महिला ड्रग्स पैडलर्स पकड़े गए। गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स में आरती देवी, नीतू चंद किशोर, शगुन देवी, प्रियंका कुमारी, पृथ्वी कुमार और नंद किशोर मिस्त्री शामिल है।इसमे दो महिला मुंबई की रहने वाली है।मुंम्बई से आकर राँची में नशा का कारोबार कर रही थी 

पुलिस के अनुसार ड्रग्स पैडलर्स राँची के बरियातू इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे।उस इलाके में पुलिस टीम नजर रखा करते थे।इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे।इसी बीच लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस टीम से सूचना मिलने के बाद राँची पुलिस की टीम ने महिला ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग ही नही किया यहां तक की रेड में शामिल महिला और पुरुष पुलिस को भी सिविल ड्रेस में ही रेड के लिए भेजा गया था साथ में आर्मी इंटेलिजेंस की टीम भी थे।उसके बाद कार्रवाई में महिला सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी में सिटी एसपी के अलावे सदर डीएसपी,बरियातू थाना प्रभारी,कई महिला पुलिस पदाधिकारी और लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम शामिल थे।

सिविल ड्रेस में बिना वाहन हुआ रेड

रांची एसएसपी ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण ड्रग्स पैडलर्स जिस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे उस इलाके में पुलिस पर नजर रखा करते थे. इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे. इसी को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने महिला ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग ही नही किया यहां तक की रेड में शामिल महिला और पुरुष पुलिस को भी सिविल ड्रेस में ही रेड के लिए भेजा गया था. पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स का मुम्बई लिंक सामने आया है जिसकी पड़ताल की जा रही है.

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309