साली से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाता था जीजा पति को लग गई भनक… अवैध संबंध के मकड़जाल में छोटे साढू ने बड़े साढू की कर दी हत्या, विधवा हुई बहन
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
Murder in illicit relationship. झारखंड के रांची में छोटे साढू ने बड़े साढू की हत्या कर दी. आरोपी को पत्नी के जीजा के साथ अवैध संबंधों का पता लग गया था. आरोपी ने परिवार वालों को भी इस बारे में जानकारी दी लेकिन उसके बाद भी परिवार के लोगों ने कुछ नहीं किया. आरोपी ने बड़े साढू की हत्या की योजना बनाई और एक पारिवारिक पार्टी के बाद उसकी हत्या कर दी.
लोग अक्सर इस बात को समझ नहीं पाते की शादी से बाहर के संबंध बनाना हमेशा ही हानीकारक साबित होते हैं. इन संबंधों को बनाने का हश्र हमेशा से ही बुरा होता है. कई बार इन अनैतिक संबंधों का हरजाना किसी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है. एक ऐसा ही मामला सामने आया झारखंड की राजधानी रांची से. यहां छोटे साढू ने अपने बड़े साढू की हत्या कर दी. आरोपी को शक था की पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध था.
- Advertisement -
मृतक अर्जुन महतो का उसकी पत्नी की छोटी बहन यानी उसकी साली के साथ अवैध संबंध थे. इन अवैध संबंधों की भनक साली के पति को लग गई. पत्नी के साथ काफी वक्त से संबंध बनाने वाले बड़े साढू का उसके छोटे साढू समीर ने कत्ल कर दिया. रांची के राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में मृतक अर्जुन महतो अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार झरिया महतो के घर में आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए गया था.
आरोपी को लग गई थी संबंधों की जानकारी
अर्जुन के इस पार्टी में शामिल होने की जानकारी उसकी साली के पति समीर को लग गई. फिर क्या था, समीर ने अपनी पत्नी के साथ शादी के पहले से लेकर शादी के बाद तक जबरन अनैतिक संबंध बनाने वाले अपने बड़े साढू की हत्या करने के लिए एक लोडेड देसी कट्टा लिया और दुलमी गांव पहुंच गया. पार्टी खत्म होने के बाद जब अर्जुन महतो समेत अन्य रिश्तेदार सो रहे थे, इसी दौरान देर रात समीर ने अपने बड़े साढू अर्जुन की गोली मार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

बंगाल से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
इधर हत्याकांड मामले कि सूचना मिलते ही रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के रहने वाले समीर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी समीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया की मृतक अर्जुन उसकी पत्नी का जीजा है. वह शादी के पहले से ही उसकी पत्नी के साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाता था. इसे लेकर अक्सर उसके घर में विवाद होता था. उसने अपने बड़े साढू के कुकर्म की जानकारी अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की.

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
इसके बाद उसने अपने बड़े साढू की हत्या करने की ठान ली और 10 जून को गांव में आयोजित एक पार्टी में उसने अर्जुन की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी समीर कोइरी के निशानदेही पर एक लोडेड देसी कट्टा, एक खोखा, एक छुरा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. मामले का खुलासा करते हुए रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक अर्जुन का हत्याकांड के आरोपी समीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध था.
Report By :- SHWETA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI