Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पूरे देश में आफत की बारिश का सिलसिला जारी, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

0 613

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश का सिलसिला जारी लगातार है। तेज बारिश से दिल्ली वालों को जहां भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन उनको जलभराव  की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुंबई में भी कई सड़कें डूब गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी लोग भारी बारिश से परेशान हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, यातायात बाधित
Weather Update: मुंबई में भारी बारिश की संभावना, महाबलेश्वर में टूटा 44 साल  पुराना रिकॉर्ड– News18 Hindiदिल्ली में बुधवार को सुबह भारी बारिश होने से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 12 वर्षों में सबसे अधिक है।

- Advertisement -

इससे पहले 2010 में राजधानी में 20 सितंबर को 110 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लोधी रोड, रिज, पालम तथा आयानगर वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में क्रमश: 120.2 मिमी, 81.6 मिमी, 71.1 मिमी और 68.2 मिमी बारिश दर्ज की। दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक महज छह घंटों में 84 मिमी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और आईटीओ, आईपी एस्टेट पुल के पास रिंग रोड, धौला कुआं और रोहतक रोड पर भारी यातायात जाम लग गया।

Weather Forecast Heavy Rainfall In Northeast And Loo In Madhya Pradesh-  Inext Liveदिल्ली यातायात पुलिस ने भारी जलभराव के कारण प्रताप नगर की ओर जाने वाले आजाद मार्केट सबवे पर यातायात बाधित होने का परामर्श जारी किया है। उसने कहा कि जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास भी बंद है। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र के कई शहरों में बुरा हाल
महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर से जोरदार दस्तक दी है। जिससे औरंगाबाद-कन्नड़-जलगांव का व्यापार मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। सूबे के मराठवाड़ा से लेकर उत्तर महाराष्ट्र सहित कोंकण व मुंबई में भी बारिश शुरू हो गई है जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जलगांव में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। अधिकतर इलाके जलमग्न हैं और आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है।

औरंगाबाद-कन्नड़-जलगांव व्यापार मार्ग ठप
मुंबई और उत्तरी कोंकण के महानगरीय क्षेत्र पालघर, ठाणे व रायगढ़ जिले में मंगलवार की तड़के बारिश शुरू हुई जो दिनभर जारी रही। वहीं, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव की चालीसगांव तहसील और मराठवाडा के औरंगाबाद की कन्नड़ तहसील में भारी बारिश हुई। इससे नदियां और जलाशय उफान पर आ गए।

औरंगाबाद जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के एक पहाड़ी खंड ऑतराम घाट पर मंगलवार तड़के भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। इससे औरंगाबाद-चालीसगांव-धुले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

Weather Forecast Today:आंधी-बारिश के बाद गर्मी से राहत, यहां बढ़ा तापमान,  आज भी बारिश के आसार! - weather forecast today live updates storm and heavy  rain alert delhi weather rain in upपुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि खंड पर से यातायात का मार्ग बदल दिया गया है और मलबा हटाने का काम चल रहा है। वहीं, मुंबई के साकी नाका इलाके में मंगलवार को भूस्खलन हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश के बीच मलाड के कुरार गांव में एक पहाड़ी से चट्टानों के गिरने के बाद 100 लोगों को वहां से निकाला गया।

नेपाल की बारिश से यूपी की नदियां उफान पर
नेपाल के पहाड़ियों पर लगातार बारिश से उत्तर प्रदेश के बस्ती और गोरखपुर मंडल में बाढ़ का कहर जारी है। दोनों मंडलों के 756 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे पांच लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। ज्यादातर परिवारों ने बांधों पर शरण लिया है। रोहिन नदी के खतरे के निशान से 2.53 मीटर ऊपर बह रही है। जंगल कौड़िया क्षेत्र के एसबीएम स्कूल के सामने इस नदी का पानी गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया है। इससे सोनौली से गोरखपुर की तरफ आने वाली सड़क से आवागमन रोक दिया गया है। अब एक  लेन से ही दोनों तरफ की गाड़ियां निकाली जा रही हैं। अगर जलस्तर और बढ़ा तो अंतरराष्ट्रीय सीमा (नेपाल) तक जाने वाली सड़क से आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। बीआरसी व नवनिर्मित आईटीआई परिसर भी बाढ़ के पानी से लबालब भरे हैं।

उत्तराखंड मौसम: 24 घंटे के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बुधवार सुबह से देहरादून में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। वहीं यमुनोत्री धाम का पैदल भैरव मंदिर पास जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरे दिन भी मार्ग खोलने के प्रयास शुरू नहीं हुए हैं।वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। वहीं बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी, भनेरपानी और पागलनाला में अवरुद्ध पड़ा हुआ है। बिरही-निजमुला सड़क दूसरे दिन भी फिलहाल बंद है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो राजधानी में काले घने बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है

Report By :- ANUJA AWATHI, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309