Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इंसानियत की मिसाल पेश कर दुनिया के लिए सुपर हीरो साबित हुए चतरा SP ऋषभ झा

0 1,556

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI / CHATRA

हैलो हैलो आप चतरा एसपी ऋषभ कुमार झा बोल रहे हैं,हां बोल रहा हु, मो. तस्लीम ने कहा की सर मेरे दोनों बच्चे बीमार हैं और उन्हें खून की जरूरत हैं,कोई रक्तदाता नहीं मिल रहा।यह सुन SP दस मिनट में ब्लड बैंक पहुंचे और खुद ही रक्तदान किया। जवानों ने भी ब्लड डोनेट किया। यू तो अक्सर खाकी वर्दी को नफरत भरी निगाहों से देखते हैं लोग पुलिस के पास जाने से कतराते हैं लोग खाकी वर्दी पर भरोसा नहीं करते लेकिन इन सबसे अलग चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने इंसानियत की एक अलग ही मिसाल पेश की और बन गए सुपर हीरो आपको बता दें की चतरा के पुलिस अधीक्षक ने एक बेहद ही गरीब और मजदूर मोहम्मद तसलीम अंसारी के बच्चे को अपना खून देकर उसकी जान बचाई

जब मजदूर मोहम्मद तस्लीम अंसारी के बच्चे ने खून की जरूरत को लेकर चतरा के तमाम ब्लड बैंक में खाक छान लेने के बाद भी उन लोगों को ब्लड नहीं मिला तब जाकर मासूम बच्चे ने चतरा के एसपी ऋषभ ने फोन पर बात की और बताया की सर मुझे खुद खून की जरूरत है चतरा के एसपी ऋषभ झा अपना सारा काम धाम छोड़कर 10 मिनट के अंदर ही अस्पताल पहुंचकर अपना ब्लड उस बच्चे को दिया जिससे उस बच्चे की तो जान बच गई लेकिन युवा ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस कप्तान ने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी मजदूर मोहम्मद तस्लीम अंसारी ने कहा कि हम लोग खुशनसीब हैं कि एसपी सर के साथ हमें काम करने का मौका मिला इस नेक काम के बाद चतरा के पुलिस कप्तान की चर्चा चारों तरफ होने लगी और उनकी इंसानियत की बात आग की तरह पूरे शहर में फैल गई चतरा के लोगों का कहना है कि एसपी सर के द्वारा किया गया काम बहुत ही नेक है और लोगों के लिए भी प्रेरणादायक रहेगा

- Advertisement -

ग्रामीण एसपी ऋषभ झा ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश होगी. नेशन एक्सप्रेस संवाददाता शादाब खान से खास बातचीत में चतरा के पुलिस कप्तान ऋषभ झा ने कहा कि मजदूर के बच्चे को थैलेसीमिया की बीमारी थी उस बच्चे ने खुद हमें फोन करके ब्लड की जरूरत बताई थी वह बच्चा और उसका परिवार चतरा के कई ब्लड बैंक घूम कर थक हार गया था और कोविड-19 की वजह से भी कोई ब्लड देने के लिए तैयार नहीं हो रहा था और साथ ही चतरा का पूरा ब्लड बैंक की खाली हो चुका था इसके बाद हमने अपने कई बॉडीगार्ड को ले जाकर उस बच्चे के लिए ब्लड डोनेट किया ब्लड की कमी को देखते हुए चतरा के पुलिस कप्तान ने रविवार को पुलिस लाइन में भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करवाया है ताकि जरूरत के वक्त खून के लिए किसी को अपनी जान गंवानी पड़े साथ ही पुलिस कप्तान ने कहा कि यहां के लोगों में जागरूकता की कमी है जिसकी वजह से वह ब्लड डोनेट नहीं करते नेशन एक्सप्रेस के माध्यम से चतरा के एसपी ने लोगों से अपील की है अगर लोग फिट है और पूरी तरह स्वस्थ है तो ब्लड जरूर डोनेट करें

Report By ;- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI / CHATRA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309