Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दो गुटों में बवाल के बाद गोलीबारी और ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठी रांची

0 741

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के सेटेलाइट चौक के पास रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए है। चार लोग गोली लगने से घायल हुए है जबकि दो पत्थरबाजी में , गोलीबारी के बाद आक्रोशित लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी करना पड़ा जानकारी के अनुसार सेटेलाइट चौक के पास रहने वाले विमलेश सिंह और चितरंजन के परिवारों के बीच कई महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में अक्सर दोनों परिवारों के बीच झड़प हुआ करती थी।

फायरिंग में चार घायल, जमकर तोड़फोड़
रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसके बाद मामला थाना भी पहुंचा था लेकिन शनिवार की शाम रास्ता रोके जाने की वजह से दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे ,जिसके बाद चितरंजन के परिवार की ओर सौरभ नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

रास्ता के विवाद में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
फायरिंग में विमलेश सिंह ,कमलेश सिंह ,हिमांशु सिंह और संजय सिंह को गोलियां लगीं। जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की वारदात के बाद दूसरा पक्ष उग्र हो गया जिसके बाद जमकर तोड़फोड़ की गई। इसी दौरान मामले की जानकारी किसी तरह पुलिस को हुई पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उग्र भीड़ उसके बावजूद तोड़फोड़ करती रही जिसके बाद पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। मौके पर सिटी एसपी सौरभ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया जा रहा है।

दो महिलाएं भी घायल, हथियार हुआ जब्त
पुलिस ने मामला संभालने के बाद घायल दो महिलाओं को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा वही पुलिस के आने के पहले ही जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है पुलिस की टीम को किसी अनहोनी की वारदात को टालने के लिए मौके पर तैनात किया गया है रांची के सेटेलाइट चौक के पास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है रास्ते के विवाद में शुरू हुई मारपीट के बाद उपद्रवियों ने यहां फायरिंग शुरू कर दी। दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोली चलने की खबर सामने आ रही है।

गोली लगने से 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं डोरंडा थानाक्षेत्र में गोलीबारी की पुलिस ने पुष्टि की है। एक पक्ष का आरोप है कि निजी जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि आम रास्ता को रोका जा रहा है सूचना के बाद मौके पर डोरंडा, जगन्नाथपुर और अरगोड़ा थाने की पुलिस पहुंच गई है। चितरंजन, रवि रंजन अविनाश, विकास, गौरव और सौरभ द्वारा विमलेश सिंह, कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह एवं संजय सिंह को गोली मारकर घायल किया गया है। सभी घायल लोगों को रिम्स में इलाज के लिए भेजा गया है। इसी रास्ते को रोकने पर हुआ बवाल मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सौरभ, हटिया एएसपी विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर खूब हुआ बवाल। कई दुकानों, घरों और वाहनों से की गई है तोड़फोड़। अनियंत्रित भीड़ को देख पुलिस में करना पड़ा लाठीचार्ज। अब भी आक्रोशित हैं लोग। भारी संख्या में एक पक्ष के लोग जमे हैं लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग।

बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

Report By :- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309