Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बेहतर काम करने वाले कई पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

0 414

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए । गोष्टी के प्रारंभ मे अगामी रथ मेला, बकरीद पर्व एवं विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला जो करीब दो माह से अधिक दिनों तक चलेगी, जिसे देखते सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय दंडाधिकारी के उपस्थिति में शांति समिति के बैठक करेंगे तथा निर्धारित मार्ग में चोरी, छिनतई एवं लूट जैसी घटनाओं ना हो उसके लिए विशेष सतर्कता बरत्ते हुए थाना एवं हाईवे पेट्रोलिंग को अपने अपने क्षेत्र में चले मान रखने हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। थाना प्रभारी अपने-अपने थाना में एक पंजी संधारित करेंगे जिसमें थाना क्षेत्र के अपराधकर्मियों का फोटो के साथ-साथ उससे संबंधित विस्तृत विवरण एवं अपराधिक इतिहास अंकित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में—–:: विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी—–अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


गोष्टी के उपरांत कांड में बेहतर भूमिका निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी

1.अजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू रांची

2. ओम प्रकाश तिवारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा खूंटी,

3. दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक तोरपा अंचल खूंटी,

4. पु०अ०नि० सत्यजीत कुमार थाना प्रभारी रनिया,

5. पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी तमाड़,

6. पु०नि० अभास कुमार थाना प्रभारी काँके,

7. पु०नि० महेंद्र कुमार करमाली थाना प्रभारी टाटीसिलवे,

8. पु०अ०नि० अमित प्रशांत थाना प्रभारी इटकी,

9. पु०अ०नि० सुखदेव शाह ओपी प्रभारी खरसीदाग,

10. पु०अ०नि० सुकुमार हेंब्रम थाना प्रभारी लापुंग,

11. पु०अ०नि० रंजय कुमार थाना प्रभारी चान्हो

को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309