BIG BREAKING : मॉडल मानवी के साथ यौन उत्पीड़न करने और धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे तनवीर खान बिहार के अररिया से गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI / PATNA
मॉडलिंग कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर को रांची पुलिस ने बिहार के अररिया जिला से गिरफ्तार कर लिया है। तनवीर पर बिहार के भागलपुर की एक मॉडल मानवी राज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मानवी ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले को रांची के गोंदा थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इधर, यश मॉडलिंग एजेंसी का संचालक तनवीर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार था। कहा जा रहा था कि वह विदेश भाग गया है। बताते चलें कि रांची पुलिस द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है.

- Advertisement -
तनवीर के खिलाफ कई साक्ष्य मॉडल ने कराए उपलब्ध
तनवीर अख्तर पर आरोप लगाने वाली मॉडल मानवी राज ने पुलिस को कई साक्ष्य उपलब्ध कराया है। वहीं, पुलिस को भी साइबर सेल से कई प्रकार के साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। , पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं. साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाने वाला था. इसकी कोशिश भी उसने की थी. वहीं मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं !

Report By :- NEHA PANDEY, palak tiwari, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI / PATNA