अंजुमन चुनाव : रांची में हुए उपद्रव को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर असलम परवेज की जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत लगभग पक्की
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची का जाना पहचाना युवा नाम डॉक्टर असलम परवेज को कौन नहीं जानता वह अपनी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं शुक्रवार को हुए उपद्रव को रोकने मैं डॉक्टर असलम परवेज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी नरेंद्र दास जी के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा समेत कई अधिकारी को भीड़ की हत्या करने से भी बचाया था और भीड़ को रोकने में उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी जिस तरह उन्होंने रांची में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दिन रात मेहनत की एड़ी चोटी चोटी का जोर लगाया एसएसपी डीआईजी से लेकर डीजीपी से मिलकर उन्होंने रांची को शांत कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उनका काम रांची के लोगों को काफी पसंद आया 19 जून को होने वाले भी अंजुमन चुनाव में डॉक्टर असलम परवेज जनरल सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं रांची के मुसलमान इस बार डॉक्टर असलम परवेज के कामों से काफी खुश है और लोगों का यह भी कहना है कि डॉक्टर असलम परवेज जैसे ही साफ-सुथरे और कौम के लिए 24 घंटे खड़े रहने वाले लोगों की जरूरत है इसलिए माना जा रहा है कि जनरल सेक्रेटरी के लिए डॉक्टर असलम परवेज की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है
राजधानी रांची में काफी इंतजार के बाद आखिर कर अंजुमन चुनाव का बिगुल बज चुका है अंजुमन चुनाव के अध्यक्ष के लिए हाजी मुख्तार और इमरान अहमद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है दोनो की ओर से जनता को लुभाने के लिए कई वादों की झड़ी लगाई जा रही है लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि रांची के मुसलमान इस बार बदलाव चाहते हैं चुनाव में इस बार वोटरों के मन में कई सवाल है कयास लगाया जा रहा है कि इस बार अंजुमन की टीम पूरी तरह युवाओं के हाथ में होगी वहीं अगर हम जनरल सेक्रेटरी की बात करें तो इस बार के चुनाव में मतिउर रहमान, जबीउल्लाह डॉक्टर ततारिक, फिरोज जिलानी, और डॉक्टर असलम परवेज मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं,
- Advertisement -
जनरल सेक्रेटरी के लिए अंजुमन का चुनाव लड़ रहे डॉक्टर असलम परवेज अपनी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं आंकड़ों के मुताबिक डॉ असलम परवेज जनरल सेक्रेटरी के रेस में सबको पछाड़ते हुए थोड़ा आगे नजर आ रहे हैं अंजुमन चुनाव में 1800 से ज्यादा वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे क्योंकि इस बार अंजुमन इस्लामिया का चुनाव मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा हॉल में संपन्न होगा इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे ऊंट किस तरह बैठेगा किसके सर ताज सजेगा यह तो 19 जून को चुनाव की गिनती के बाद पता चल ही जाएगा क्योंकि इस बार वोटरों की संख्या पिछले बार के चुनाव से कहीं ज्यादा है तो काउंटिंग कितने देर चलेगी यह भी एक बड़ा सवाल है
वहीं अगर हम बात करें जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवार डॉक्टर असलम परवेज की तो तो रांची शहर में चारों ओर चर्चा यही थी की डॉ असलम अंजुमन चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करेंगे लेकिन इसके उल्टे ही उन्होंने जरनल सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई वहीं रांची शहर के कुछ लोग उनसे खासे नाराज भी हो गए क्योंकि रांची शहर में डॉक्टर असलम परवेज की अपनी एक साफ सुथरी छवि है, डॉक्टर असलम परवेज समाज के सभी लोगों के लिए हमेशा सजग प्रहरी के तौर पर खड़े रहते हैं दो दशक से लगातार लोगों के दुख दर्द में वह शामिल होते रहे हैं रांची शहर और आसपास के इलाकों के अलग-अलग तंजीमें, पंचायत, मदरसे और मस्जिदों के मेंबर की पहली पसंद बन चुके हैं डॉक्टर असलम परवेज, जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवार के रेस में आगे निकलते नजर आ रहे हैं डॉक्टर असलम परवेज
अंजुमन इस्लामिया रांची के लिए इनके खानदान के योगदान को भुलाया नही जा सकता है, रहमानिया मुसाफिरखाना डॉक्टर असलम परवेज के दादा खान बहादुर हबीबुर्रहमान की देन है अंजुमन इस्लामिया की स्थापना में डॉक्टर असलम प्रवेश के दादा खान बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है खान बहादुर अंजुमन इस्लामिया में अनेकों बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा के जनरल सेक्रेटरी पर के पद के उम्मीदवार डॉक्टर असलम परवेज इस विरासत को बचा पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं डॉक्टर असलम परवेज का कहना है कि कि हमारे दादा ने अंजुमन इस्लामिया के लिए काफी कुर्बानियां दी है जो शहर के लोग काफी अच्छे तरीके से जानते हैं रांची शहर के बुद्धिजीवी लोग ने हमें अंजुमन चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया था क्योंकि पिछले कई दशकों से हम समाज के लोगों के हर दर्द और दुख में शामिल होते रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि रांची शहर के लोग मेरी साफ-सुथरी छवि को देखते हुए जनरल सेक्रेटरी के पद पर हम ही वोट देकर भारी मतों से जीत आएंगे और उम्मीद भी करता हूं कि अपने दादा की विरासत को बचाने के लिए मैं पूरी तरह से कृत संकल्प हूं !
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI