Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG NEWS :- राँची में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली को लगी गोली

0 453

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

लातेहार पुलिस ने रातू इलाके में छापेमारी के दौरान उग्रवादी छोटू लोहरा को गोली मारकर जख्मी कर दिया. छोटू को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. छोटू के शरीर से गोली आर पार हो गई. हालांकि डॉक्टरों के अनुसार छोटू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लातेहार से पीछा करते आ रही थी पुलिस, रातू में गोली लगने के बाद हुआ घायल
रांची में नक्सली और पुलिस के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। घटना रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार के पास की है। घायल नकस्लियों को वहीं के मादी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले मं कुछ भी बोलने से बच रही है।
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस लातेहार से ही नक्सली क पीछा कर रही थी। वहां से वह रातू के रास्ते रांची की तरफ भाग रहा था। तभी रातू के निकट पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। नक्सली की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
लातेहार में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाय है
नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल खंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है। फिलहाल रेल प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।
प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं नक्सली
नक्सलियों ने 1 करोड़ के इनाम नक्सली प्रशांत बोस ऊर्फ बूढ़ा की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है। वे इसे प्रतिरोध दिवस के रूप में मना रहे हैं। पुलिस को इस बात की सूचना मिल रही थी कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। आज राज्य भर की पुलिस हाई अलर्ट मोड में है।

- Advertisement -

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309