Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, 57 चौक-चौराहों पर 36 बाइक दस्ता सादे लिबास में करेंगी आपकी सुरक्षा

0 423

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

धनतेरस और दिवाली की सुरक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. विधि-व्यवस्था और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर विशेष तैयारी की गई है. धनतेरस को देखते हुवे आज बाजार में लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है. विशेष तौर पर गहनों और बर्तनों की दुकान के आसपास अधिक नजर रखी जा रही है. इसको लेकर डीसी और एसएसपी ने मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख चौराहे, सड़क, बाजार व इलाकों में सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 700 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

- Advertisement -

Ranchi Police did Flag March and Appealed to Common People for Follow Lockdown Rules Jharkhand News36 बाइक दस्ता लगातार करते रहेंगे भ्रमण
चर्च रोड, एजी मोड़ से हिनू चौक, करमटोली चौक से हॉटलिप्स चौक, कांटाटोली चौक से बहुबाजार आदि ऐसे कुल 36 इलाकों में सुरक्षा को लेकर बाइक दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक स्थल के लिए दो-दो बाइक दस्ता होंगे. इन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि लगातार अपने प्रतिनियुक्ति स्थल में भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें. किसी प्रकार की सूचना हो तो संबंधित थाना प्रभारी व कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं.
57 चौक-चौराहों पर रहेंगे जवान
धनतेरस-दिवाली को लेकर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों व प्रमुख स्थलों में विशेष रूप से जवानों की तैनाती की गई है. सभी प्रमुख चौक-चौराहों में संबंधित थाना के पदाधिकारी के साथ बल की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.
Outlook India Photo Gallery - Police & Security Forcesपांच क्यूआरटी भी हुई तैनात
त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से शहर के पांच प्रमुख स्थानों में पुलिस क्यूआरटी टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है. इन स्थानों के आसपास के इलाकों में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई या फोर्स की जरूरत हुई तो यह टीम फौरन वहां मूव करेगी. सभी चौराहों में पुलिस पदाधिकारी के साथ बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.
इन पांच चौराहों में रहेगी क्यूआरटी : बूटी मोड़, अल्बर्ट एक्का चौक, पिस्का मोड़, बिरसा चौक, चांदनी चौक , कांके रोड
दीपावली-कालीपूजा पर विशेष निर्देश
-सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.
– कालीपूजा सामान्यतः निजी तौर पर घर पर किया जा सकता है. जिसमें छोटा पंडाल/मंडप बना हो.
– कालीपूजा में बने पंडाल/ मंडप का सभी तरफ से बैरिकेटिंग किया गया हो, ताकि जनमानस/श्रद्धालु का प्रवेश निषेध हो सके.
– पूजा पंडाल में पूजा से जुड़े अधिकतम 15 आयोजकों की अनुमति दी गई है.
-जनमानस/श्रद्धालु को पूजा पंडाल में बने मूर्ति दर्शन के लिए पहुंचने पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 6 फीट की दूरी पर फेस मास्क के साथ अनुमति दी जाएगी.
 – पूजा समितियों के द्वारा पूजा पंडाल में किसी प्रकार का डेकोरेशन/लाइटिंग नहीं किया जाएगा.
– पूजा पंडाल/मंडप के आसपास स्वागत द्वार, तोरणद्वार नहीं बनाया जा सकेगा.
– पूजा पंडाल के अतिरिक्त अन्य भाग खुला हुआ रहेगा.
– पंडाल में मंत्र/पाठ/आरती के लिए पी.ए. सिस्टम की केवल 55 डेसीबल ध्वनि के साथ सुबह 07:00 बजे पूर्वाहन से 09:00 बजे अपराहन तक अनुमति होगी.
– सार्वजनिक स्थलों पर टेप/ऑडियो/डिजीटल रिकॉडिंग नहीं बजाया जाएगा.
– मेला का आयोजन नहीं होगा.
– काली पूजा पंडाल/मंडप के आसपास फूड स्टॉल नहीं खुलेगा.
– किसी भी प्रकार से मूर्ति विसर्जन जूलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी.
– गीत-संगीत, मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक रहेगी.
– प्रसाद और भोग का वितरण का आयोजन नहीं होगा.
– दुर्गापूजा की तर्ज पर पूजा समिति/आयोजकों के द्वारा आमंत्रण-निमंत्रण पत्र का वितरण नहीं किया जा सकेगा.
– पूजा पंडाल/मंडप के उद्घाटन के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे.
– फेस कवर/मास्क पहनने के साथ सभी व्यक्तियों के बीच 6 फीट की दूरी का अनुपालन करना होगा.
– सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निदेशों का अनुपालन पूजा समितियों/आयोजकों को निश्चित रूप से करना होगा. ऐसा नहीं करने पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के सेक्शन 188 आईपीसी के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
Report By :- ADITI PANDIT / KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309