Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बियर, बिरयानी और बेगम….! “अय्याश बीवी” शराब के साथ कर देती थी धुआं-धुआं, फिर बंद कमरे में अपने पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाया

0 404

CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिजनौर

यूपी के बिजनौर में पति को बांधकर सिगरेट से दागने वाले मामले में अब पीड़ित पति ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. पीड़ित पति मनन जैदी कहा कि उसने प्रेम विवाह किया था लेकिन उसके बाद पत्नी मेहर जहां का व्यवहार बदलने लगा. बियर, बिरयानी और नशे ने उसे हिंसक बना दिया और डिमांड पूरी नहीं होने पर वो उसे प्रताड़ित करने लगी. 

अब जेल की चक्की पीसेगी बिजनौर की अय्याश बीवी

हाइलाइट्स

- Advertisement -

  • पति को दुपट्टे से बांधकर मेहर जहां ने जलती सिगरेट से दागा
  • दूध में नशीली गोली मिलाकर किया था अपने पति को बेसुध
  • वीडियो सामने आने के बाद मेहर जहां को किया गया गिरफ्तार

जिसके इश्क में गिरफ्तार होकर उसने जमाने भर की खिलाफत सही। जिसे पाने की ख्वाहिश में उसने अपने महबूब की हर हसरत को हकीकत बना डाला। जिसकी जिद के आगे वो जन्म देने वाली मां को छोड़कर उसके साथ चला आया, उसी संगदिल सनम ने उसे कहीं का ना छोड़ा। उसे दूध में मिलाकर नशा दिया, उसका गला दबाया, उसके बदन को सिगरेट से दागा… और जब इतने से भी उसका दिल ना भरा, तो चाकू लेकर उसका निजी अंग काटने की धमकी तक दे डाली। अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट है, तो जरा ठहर जाइए। ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि असलियत है उस मन्नान जैदी की, जिसकी जिंदगी मेहर जहां से निकाह के बाद जहन्नुम बन गई।

Mehar Jahan Bijnor Case : The Dark Truth Story || Bijnor wife husband case  || Amazing videos - YouTube

मन्नान ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा

यूपी के बिजनौर में रहने वाले मन्नान ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा, कि उसकी बीवी ही उसके साथ ऐसा सलूक करेगी। मेहर की हरकतों पर शक तो उसे निकाह से पहले ही था, लेकिन उसकी सनक का शिकार वो खुद बन जाएगा, उसे जरा भी अंदाजा ना था। अपनी बीवी की काली करतूतों को कैद करने के लिए ही उसने घर में खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अब मेहर की हकीकत दुनिया के सामने है। वो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है। उसके वीडियो देखकर लोगों का कलेजा कांप रहा है। लेकिन, कहानी महज इतनी ही नहीं है, जितनी वीडियो में नजर आ रही। मेहर के हाथों मन्नान को टॉर्चर करने वाली उस रात और भी बहुत कुछ हुआ था।

Evil Wife Caught Live on Camera! | Mehar Jahan Viral Video | Bijnor | Hindi  | Wronged - YouTube

एक प्लान, दूध में नशे की गोली और फिर…

मन्नान जैदी ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई है, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि उस रात मेहर जहां ने उसे टॉर्चर करने के लिए एक पूरी प्लानिंग तैयार की थी। अपनी गंदी साजिश को अंजाम देने के लिए उसने खुद को भी नशे में धुत किया। मन्नान की शिकायत के मुताबिक, 29 अप्रैल की रात उसका बर्ताव बाकी दिनों से कुछ खास अलग नहीं था। ऐसा इसलिए, ताकि उसके ऊपर शक ना हो। उसने हर रोज की तरह आदतन बीयर पी और खाना खाने के बाद बड़े प्यार से मन्नान को पीने के लिए दूध दिया। वो इस बात से अंजान था कि दूध में नशीली गोलियां मिली हैं। उसने दूध खत्म किया और चंद मिनटों में ही उसके ऊपर बेहोशी छाने लगी। वो समझ नहीं पा रहा था कि आखिर उसे क्या हुआ है। सामने मेहर खड़ी थी, जिसके चेहरे पर साजिश भरी मुस्कान थी। वो उससे कुछ कह पाता, इससे पहले ही बेसुध होकर बेड पर गिर गया।

Bijnor News: बिजनौर की बेरहम बीवी जा सकती है इतने साल के लिए अंदर, जानें  शौहर पर जुल्म ढाने वाली महिला की कहानी | The cruel wife of Bijnor | Patrika  News

बेहोशी की हालत में ढाए मन्नान पर जुल्म

कुछ देर बाद मन्नान की बेहोशी कुछ कम हुई। उसने बिस्तर से उठने की कोशिश की, लेकिन देखा कि उसके दोनों हाथ बंधे हैं। पूरी तरह होश में वो अभी भी नहीं था। इतने में मेहर जहां सामने आई और उसकी छाती पर चढ़कर बैठ गई। वो कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मेहर उसका गला दबाने लगी। उसे गालियां देने लगीं। मन्नान तड़पने लगा तो उसने अपने हाथ गर्दन से हटाए और उसके ऊपर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। मन्नान रो रहा था, दया की भीख मांग रहा था, लेकिन मेहर के सिर पर जैसे शैतान सवार था। वो उसकी छाती से उतरी और बगल में बैठकर सिगरेट सुलगा ली। उसने कुछ बड़बड़ाते हुए सिगरेट के कश खींचे और इसके बाद उसी सिगरेट से मन्नान को दागने लगी।

DISTURBING CASE OF MEHAR JHAN : bijnor cigarette wife : helplessmen#4 -  YouTube

मेहर के सोने के बाद खुले मन्नान के हाथ

पूरे कमरे में मन्नान की चीखें गूंज रही थीं, लेकिन मेहर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने सिगरेट फेंकी और चाकू निकाल लिया। हवा में चाकू लहराते हुए उसने मन्नान को उसका निजी अंग काटने की धमकी दी। एक नहीं, कई बार उसने मन्नान को चाकू दिखाया। उसका गुस्सा बढ़ रहा था। चाकू को साइड में रखकर वो एक बार फिर मन्नान की छाती पर चढ़ गई। उसने उसे बालों से पकड़ा और बुरी तरह टॉर्चर किया। मन्नान की चीखें अब सुबकियों में बदल चुकी थीं। मेहर खुद भी नशे में धुत थी। कुछ देर बाद वो भी उसी बेड पर लुढ़ककर सो गई। तब तक मन्नान की बेहोशी काफी हद तक कम हो चुकी थी। उसने किसी तरह अपने हाथ खोले और बैठकर अपनी किस्मत पर रोने लगा।

bijnor wife torture husband for biryani and beer burn private part with  cigarette-शौहर के सीने पर बैठकर सिगरेट से प्राइवेट पार्ट्स पर दागती थी  बीवी, नशे की गोली खिलाकर बांधे ...

पहले कभी नहीं देखा मेहर का ऐसा वहशीपन

मन्नान का सब्र अब जवाब दे चुका था। ऐसा नहीं था कि उसकी बीवी मेहर ने उसके साथ पहली बार बेरहमी की है। वो पहले भी कई दफा उसके साथ गाली-गलौच कर चुकी थी, मारपीट कर चुकी थी। लेकिन, इस बार जैसा मेहर का वहशीपन उसने पहले कभी नहीं देखा। वो पुलिस के पास गया। घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंपी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो देखा, तो उनकी भी आंखें फटी की फटी रह गई। तुरंत मेहर जहां को गिरफ्तार किया गया। उसके ऊपर हत्या की कोशिश, नशीली दवाई खिलाने और धमकाने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मेहर अब सलाखों के पीछे हैं।

शौहर को पीटने वाली बेगम हुई गिरफ्तार, वायरल वीडियो ने मचा दी थी सनसनी-  Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | mehar jahan viral video bijnor wife  arrested for beating husband

पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

अब पुलिस ने मेहर जहां के खिलाफ इस मामले में हत्या का प्रयास, हमले और यातना सहित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया, ‘शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है

Report By :- SURBHI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिजनौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309