CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मंगलवार की रात रांची के नगड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड को जमीन विवाद के चलते अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है.
आधा दर्जन लोग हिरासत में
- Advertisement -
रांची के नगड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है. रांची एसएसपी चंदन सिन्हा खुद मामले पर नजर रखे हुए हैं. आपको बता दें कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक चाचा-भतीजा हैं. अब तक की जांच के अनुसार जमीन विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची पुलिस को जो भी सुराग मिल रहा है, उसके आधार पर तुरंत ताबड़तोड़ छापेमारी भी की जा रही है. रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है. जमीन से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से जांच की जा रही है.
अचानक पहुंचे अपराधी, गोली मार हुए फरार

रिम्स में मौजूद मृतक मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी, इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जब वह दौड़कर वहां पहुंची तो बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप दोनों जमीन पर पड़े थे. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 30 वर्षीय मनोज मुंडा और 32 वर्षीय बुधराम मुंडा चाचा-भतीजा थे.
प्रीति के अनुसार हत्यारों ने बमुश्किल तीन से चार मिनट में दोनों को गोली मार दी और भाग गए. ऐसा लग रहा है जैसे वे काफी समय से दोनों की रेकी कर रहे थे. जैसे ही सरस्वती पूजा विसर्जन की भीड़ कम हुई, मनोज और बुधराम को गोली मार दी गई.
Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI