Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोगों के लिए राहत : रांची में इंटरनेट सेवा बहाल, मेन रोड, डेली मार्केट के हालात में तेजी से हो रहा है सुधार

0 450

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के लोगों के लिए राहत की खबर है। इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। शनिवार रात एक बजे शासन-प्रशासन के आदेश पर इंटरनेट सर्विस चालू कर दी गई। शुक्रवार को शहर के मेन रोड इलाके में एकरा मस्जिद के पास भारी हिंसा, उपद्रव के चलते सुरक्षा एहतियात के तहत इंटरनेट पर रोक लगाई गई थी। रविवार को रेलवे भर्ती बोर्ड एवं एनटीपीसी की परीक्षा देने बड़ी संख्‍या में परीक्षार्थी दूसरे शहरों से रांची पहुंचे हैं। इंटरनेट चालू होने से सबने राहत की सांस ली। आज की दोनों परीक्षाएं शहर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। शनिवार की रात्रि एक बजे के बाद इंटरनेट सेवा शुरू हो जाने से हिंसा से सहमे लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान आ गई। इस बीच अर्द्धसैनिक बलों का संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च जारी है। रांची के रिम्स में इलाज करा रहे हिंसा के घायलों की हालत पहले से बेहतर बताई गई है। मेन रोड, डेली मार्केट के हालात तेजी से सुधर रहे हैं।

2,532 Indian Girls Using Smartphone Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों व वीडियो से दोषियों की पहचान कर रही पुलिस  

रांची में शुक्रवार हो हुए भारी बवाल के दौरान पत्थरबाजी व गोलीबारी में दो लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के दोषियों की पहचान पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से कर रही है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों की पहचान कर लिए जाने के संकेत भी  दिए हैं। रांची पुलिस आज कुछ दोषियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची हिंसा की उच्‍च स्‍तरीय जांच के लिए दो सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया गया है। रांची के सिटी एसपी के नेतृत्‍व में एसआइटी हिंसा, उपद्रव, उत्‍पात और फायरिंग की गहन जांच कर रही है।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कानूनी लड़ाई की रणनीति

रांची के डेली मार्केट के पास हिंसा, उपद्रव के मामले में मुस्लिम समाज कानूनी लड़ाई की रणनीति बन रही है। पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना पर सवाल उठाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की संभावना है। हालांकि कोई भी संगठन किसी तरह की कार्रवाई की बात को लेकर फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि मुस्लिम संगठन के प्रमुख धर्मगुरुओं की प्रतिक्रिया यह संकेत दे रही कि वे पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ हैं। चूंकि उनकी प्रतिक्रिया में फायरिंग पर सवाल नजर आ रहा।

एक दिन पहले ही एकरा मस्जिद के इमाम डा. मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी ने अपने बयान में बताया है कि एकरा मस्जिद की ओर से किसी भी तरह का प्रोटेस्ट निकाले जाने की न कोई घोषणा की गई थी न ही मस्जिद से कोई एलान या सहयोग ही किया गया। उन्होंने कहा था कि गुरुवार को ही उन्होंने प्रोटेस्ट निकाले जाने से मनाही का बयान जारी किया था। अंजुमन इस्लामियां सहित अन्य संगठनों व संस्थाओं ने भी प्रोटेस्ट मार्च निकाले जाने की कोई घोषणा नहीं किए जाने की बात कही है

Report By :- SHIVANGI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309