Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG NEWS !! सेना की जमीन घोटाला मामले मे न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल गिरफ्तार : फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद करने का है आरोप

0 432

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

HIGHLIGHTS

  • ईडी ने व्यवसाई विष्णु अग्रवाल को हिरासत में लिया
  • सेना की जमीन घोटाले में आरोपी हैं विष्णु अग्रवाल
  • ईडी मंगलवार को कोर्ट में करेगी अग्रवाल को पेश
  • पूछताछ के लिए ईडी मांग सकती है अग्रवाल की रिमांड

झारखंड के बड़े कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. विष्णु अग्रवाल को ईडी ने समन जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, पूछताछ के बाद सोमवार देर रात अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

- Advertisement -

ED agrawal

जमीन घोटाले में संलिप्तता के साक्ष्य:झारखंड-बंगाल के बड़े जमीन कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी ने सोमवार को लंबी पूछताछ की, ईडी ने जांच में हैरान करने वाला तथ्य पाया है. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाले से लाभांवित होने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं. वहीं विष्णु अग्रवाल अपने प्रभाव से अफसरों से मनमर्जी का काम लेते थे. ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन से जुड़े मामलों में विष्णु अग्रवाल ने कई बार आर्डर तक अपने दफ्तर में ही लिखवाया, इसके बाद टाइम की गई कॉपी पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर आदेश निकाले. जांच में पाया है कि विष्णु अग्रवाल के दफ्तर में टाइप की गई कुछ आर्डर पर तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने भी हस्ताक्षर किए हैं. साक्ष्य मिलने के बाद विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया.

ईडी ने न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को किया गिरफ्तार, जमीन घोटाले  में संलिप्तता के मिले साक्ष्य के आधार पर हुई कार्रवाई, ranchi ...

जांच में नहीं किया सहयोग, सोमवार को भी उपस्थित टाल रहे थे अग्रवाल: ईडी के द्वारा जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल का सहयोग नहीं मिल रहा था. ईडी ने 31 जुलाई को दिन के 11 बजे अग्रवाल को रांची में जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन विष्णु अग्रवाल ने तबीयत खराब होने की बात कह उपस्थित नहीं होने का ई मेल ईडी को भेज दिया. जिसके बाद ईडी ने तत्काल चौथा समन विष्णु अग्रवाल को भेजा और किसी भी सूरत में दिन के 3.30 बजे तक उपस्थित होने को कहा. समन मिलने के बाद विष्णु अग्रवाल ने आने की हामी भरी, इसके बाद वह दिन के चार बजे ईडी ऑफिस पहुंचे.

इससे पहले ईडी ने 17 जुलाई को जमीन घोटाले में समन किया था, लेकिन विष्णु तब बीमारी की बात कह अनुपस्थित रहे थे, उन्होंने तब तीन सप्ताह का वक्त ईडी से मांगा था. ईडी ने उन्हें तब 26 जुलाई को उपस्थित होने का दूसरा समन भेजा था. 26 जुलाई को घर में पूजा पाठ होने की बात कह विष्णु अग्रवाल ने आने में असमर्थता जतायी थी, जिसके बाद उन्हें 31 जुलाई का समन भेजा गया था.

न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED ने किया गिरफ्तार – NEWSWING

चेशायर होम रोड समेत कई जमीन में फर्जीवाड़ा: विष्णु अग्रवाल के खिलाफ जांच में ईडी को काफी तथ्य मिले हैं. ईडी ने पाया है कि चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की खरीद फर्जी दस्तावेजों से हुई थी. इसके अलावा सेना की सिरमटोली की जमीन भी गलत दस्तावेज के आधार पर की गई थी. वहीं पुगडु में 9.30 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री में भी गलत दस्तावेजों का प्रयोग हुआ था. खासमहाल जमीन के लिए पहले जहां जमीन मालिक आशीष कुमार गांगुली ने सरकार को लीज का आवेदन दिया था, वहीं बाद में इस जमीन की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से विष्णु अग्रवाल के पक्ष में कर दी गई इस मामले में तत्कालीन सीओ, जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों से ईडी ने बीते एक सप्ताह में पूछताछ की.

Ranchi News Businessman Vishnu Agarwal Reached ED Office In Land Scam Case  Related To IAS Chavi Ranjan | Ranchi News: जमीन घोटाले मामले में कारोबारी  विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी ऑफिस, इन कारणोंकौन है विष्णु अग्रवाल?

  • कोलकाता का कारोबारी है विष्णु अग्रवाल
  • करीब 1 साल पहले पुरुलिया से रांची आकर बसा विष्णु अग्रवाल
  • रांची में 500 करोड़ से ज्यादा के जमीन का मालिक है अग्रवाल
  • कई मंत्री और विधायकों से विष्णु अग्रवाल के अच्छे संबंध
  • विपक्षी पार्टियों के भी कई बड़े नेताओं पर अच्छी पकड़
  • रांची में कई बड़े मॉल और होटल का मालिक है विष्णु अग्रवाल
  • विष्णु अग्रवाल के संपर्क में हैं कई IAS-IPS अधिकारी

Report By :- JANVI SINGH, SPECIAL REPORTER, NATION EXPRESS

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309