Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आखिर स्मृति ईरानी से क्यों खफा हो गए डॉक्टर इरफान अंसारी : 3 दिनों तक दिल्ली में रुक कर किया इंतजार फिर भी स्मृति ईरानी से नहीं हुई मुलाकात

0 436

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉक्टर इरफान अंसारी ने उठाया सवाल

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कार्य सैली के उदासीनता से इरफान हुए नाराज

आज झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा रांची के कडरू में स्थित झारखंड हज हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जिसमें झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने के कारण झारखंड के हज यात्रियों में काफी नाराजगी है इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष में वार्ता की गई कहा गया है कि माननीय अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार श्रीमती स्मृति ईरानी के देश से बाहर रहने के कारण हज मामले में विलंब हो रही है माननीय अध्यक्ष ने श्रीमती स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए काफी नाराजगी भी जाहिर किए । माननीय अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी आज के कार्य हेतु नई दिल्ली अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली गए थे ज्ञात हुआ कि माननीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी देश के बाहर हैं अल्पसंख्यक मंत्रालय के पदाधिकारियों से मिलकर निम्नलिखित मांगों को रखा गया ।

- Advertisement -

Smriti Irani to assigned Ministry of Minority Affairs and Jyotiraditya  Scindia to assigned Ministry of Steel - India Hindi News - नकवी के इस्तीफे  के बाद स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय, सिंधिया

हज यात्रियों का ऑनलाइन शीघ्र प्रारंभ करना

रांची इंबार्केशन से ही हज यात्रियों का उड़ान

हज यात्रियों की उम्र सीमा समाप्त करना इत्यादि 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की कार्यशैली पर विधायक इरफान अंसारी  ने उठाया सवाल – NEWSWINGमाननीय अध्यक्ष झारखंड राज्य हज समिति डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि वर्ष 2022 में 1400 हज यात्रियों का सफलतापूर्वक हज पर रवाना किया गया इस इस वर्ष 2023 में 6000 हज यात्रियों के आवेदन आने की संभावना है हज यात्रियों के हज के रवानगी के दौरान राज्य सरकार द्वारा हज हाउस कडरू रांची में रहने एवं खाने का समुचित व्यवस्था किया जाएगा ।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309