Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पानी पीने को लेकर दर्जनों तबलीगी जमातियों के साथ मारपीट, दो घायल

0 431

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलवल

होडल में तबलीगी जमात (tablighi jamaat in hodal) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. खबर है कि हसनपुर चौक के पास तबलीगी जमात के कुछ लोग आगरा से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहे थे. रास्ते में दर्जनों जमातियों ने एक दुकान के बाहर लगे वाटरफ्रिजर में से गिलास से पानी पी लिया और उस गिलास को झूठा कर दिया. जिसको गुस्साए लोगों ने तबलीगी जमातियों के साथ जमकर मारपीट की. जिसमें दो जमाती घायल हो गए.

Thumbnail image

- Advertisement -

मामले की सूचना तबलीगी जमात के लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. होडल थाना पुलिस ने अब्दुल रहमान की शिकायत पर 10 से 12 लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है. होडल डीएसपी सज्जन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब्दुल रहमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वो अपने साथियों के साथ आगरा से घूमने के बाद हसनपुर चौक पर पानी पीने के लिए रुका.

tablighi jamaat की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi

खबर है कि उनमें एक युवक ने गिलास से पानी पिया और झूठे गिलास को वापस वाटरफ्रीज पर रख दिया. जिसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया और 10 से 12 लोगों ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि इस झगड़े में दो जमातियों को चोटें भी आई हैं. पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Report By :- HEENA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलवल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309