Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांग्रेस और JMM में दरार : CM हेमंत सोरेन खुद कांग्रेस से अलग होकर भाजपा के साथ बनाना चाहते हैं सरकार, इस लिए अकेले ही कर दिया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान

0 579

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में सत्ता के साथी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर दरार पड़ती दिख रही है। जेएमएम ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बावजूद एकतरफा उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और जमीन के बीच फूट पढ़ गई है दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार पर हामी भरी थी लेकिन रांची आने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महुआ मांझी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जिसके बाद कांग्रेस खफा हो गई ऐसा लग रहा है कि अब गठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी

सूत्रों के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का इतना खौफ हो गया है कि कि वह खुद अब कांग्रेस से अलग होने का मन बना लिया है

राज्यसभा चुनावः जेएमएम ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, हेमंत सोरेन ने JMM की महुआ माजी को बनाया उम्मीदवार

झारखंड में सत्ता के साथी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर दरार पड़ती दिख रही है। दिल्ली में पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बावजूद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अकेले ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पिता शिबू सोरेन की इच्छा के मुताबिक महुआ माजी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना ज रहा है। पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का ऐलान सोनिया गांधी से हुई बातचीत से उलट है। ऐसे में गठबंधन के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं।

- Advertisement -

Hemant Soren invites Sonia Gandhi, Congress 'wants 5 berths' - Telegraph  India

झारखंड कांग्रेस के प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, ”यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का फैसला है। हमने पार्टी हाई कमान को इससे अवगत कराया है। हमारे झारखंड प्रभारी आएंगे और तब हम बताएंगे कि हमारा स्टैंड क्या है। हम आगे क्या करेंगे।” उन्होंने यह भी माना कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बातचीत के बावजूद हेमंत सोरेन ने एकतरफा फैसला लिया है। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि आज के फैसले और बातचीत (हेमंत सोरेन और सोनिया गांधी) में विरोधाभास है।”

Congress and JMM may have different paths split before Rajya Sabha  elections - कांग्रेस और JMM की अलग हो सकती हैं राहें, राज्यसभा चुनाव से  पहले पड़ी फूट 1

क्या बोले सोरेन?
माजी के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की, जो झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। सोरेन ने अपने आधिकारिक आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपने पिता, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के साथ इस संबंध में चर्चा करने के बाद माजी का नाम तय किया।

साझा उम्मीदवार पर हुई थी बात
कांग्रेस और राजद झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो अन्य घटक हैं। माजी पहले झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। वह झामुमो महिला इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। झामुमो नेता ने पूर्व में रांची विधानसभा सीट से  चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। सोरेन ने रविवार को कहा था कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन राज्यसभा सीट के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया था कि उम्मीदवार उनकी पार्टी का होगा या कांग्रेस का। भाजपा ने रविवार को आदित्य साहू को चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 15 राज्यों में 10 जून को चुनाव होंगे।

जेएमएम ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

Jmm Names Mahua Maji As Candidate For Rajya Sabha Polls In State Congress  Reaction News In Hindi - Rajya Sabha Election: सीएम सोरेन ने महुआ माजी को  बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, सहयोगी पार्टी

इससे पहले कांग्रेस की ओर से कई बार कहा गया था कि राज्यसभा में कांग्रेस को मौका दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का कोई नेता या कार्यकर्ता गठबंधन की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार होगा।   लेकिन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के दावों पर विराम लगा दिया है। रांची में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर पार्टी की महिला नेत्री महुआ माजी के नाम का ऐलान कर दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत सोरेन ने कहा की जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आदेश से पार्टी ने महुआ माजी को राज्यसभा का टिकट दिया है।

इससे पहले रांची में जेएमएम विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी से मुलाकात की। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन ने बताया था कि सोनिया जी से लगभग 1 घंटे की बातचीत में तय हो गया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन से कोई  एक नेता साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा। लेकिन दिल्ली में उन्होंने नाम का ऐलान नहीं किया। तब कहा गया था कि झारखंड जाकर उम्मीदवार के नाम की जानकारी दी जाएगी।  और हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के तमाम दावे को दरकिनार करते हुए अपनी पार्टी की दावेदारी ठोक दिया है।

Report By :- SHIVANI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309